{"_id":"68c30902b48e4fabe2033e00","slug":"a-married-woman-sitting-on-a-bike-with-her-husband-and-son-died-after-being-hit-by-a-scooter-hardoi-news-c-213-1-hra1006-137213-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पति और पुत्र के साथ बाइक पर बैठी विवाहिता की स्कूटी की टक्कर से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पति और पुत्र के साथ बाइक पर बैठी विवाहिता की स्कूटी की टक्कर से मौत
विज्ञापन
हरदोई। हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन उपकेंद्र के सामने दुलारपुर निवासी पति और पुत्र के साथ बाइक पर बैठी विवाहिता को स्कूटी ने टक्कर मार दी। बृहस्पतिवार सुबह हुए हादसे में विवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के दुलारपुर तिगावां निवासी राजकुमार (35) उर्फ रिंकू खेती करते हैं। राजकुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह उनकी पत्नी रोशनी (32) की तबीयत बिगड़ गई थी। इसलिए वह अपनी पत्नी और पुत्र आयुष (5) के साथ बाइक से सीएचसी बावन दवा लेने जा रहे थे। इस दौरान हरदोई-सवायजपुर मार्ग पर बावन उपकेंद्र के सामने सुबह 10:30 बजे उनकी बाइक में एक स्कूटी ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गईं। उन्हें गंभीर चोटें आईं।
राजकुमार और उनके पुत्र को मामूली खरोंचे आईं। रोशनी को एंबुलेंस से सीएचसी बावन फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। परिजन लखनऊ ले जाने की तैयारी कर रहे थे। इस दौरान रोशनी ने दम तोड़ दिया। मृतका के परिवार में पति, दो पुत्रियां लक्ष्मी, रागिनी और एक पुत्र आयुष है। मौके से स्कूटी समेत चालक भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि शव का पंचनामा भरा गया है।