{"_id":"5ec015138ebc3e908d604836","slug":"a-man-was-wouned-by-shooting-hardoi-news-knp5604742176","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम बाबरपुर में शनिवार को संदिग्ध हालात में गोली लगने से युवक घायल हो गया।
ग्राम बाबरपुर निवासी गोविंद शुक्ला (35) पुत्र विमलचंद्र उर्फ मौधू गांव में ही खेती करता है। गोविंद शनिवार दोपहर अपने घर में ही था।
इसी दौरान उसके कमरे से गोली चलने की आवाज आने पर परिजन पहुंचे तो वह लहूलुहान हालत में जमीन पर पड़ा मिला।
पास ही एक तमंचा भी पड़ा था। घटना की जानकारी पर ग्राम भगवंतपुर स्थित ससुराल से गोविंद का साला सनी मौके पर पहुंचा।
उसने घटना की जानकारी पाली पुलिस को देने के साथ ही घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
जिला अस्पताल से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह ने बताया कि जांच में पिता के साथ संपत्ति के बंटवारे को लेकर कुछ विवाद होने और इसके बाद घटना होने की जानकारी मिली है।
परिजनों की तरफ से कुछ स्पष्ट नहीं बताया जा रहा है। गोविंद के घर के निकट से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।