{"_id":"6086dfa28ebc3e59144f2767","slug":"a-house-burnt-due-to-fire-four-cattle-died-hardoi-news-knp625488373","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से गृहस्थी का सामान जला, चार मवेशी मरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से गृहस्थी का सामान जला, चार मवेशी मरे
विज्ञापन
बावन। लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐजा में सोमवार की दोपहर झोपड़ी में आग लग गई। ग्रामीणों ने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक झोपड़ी में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। साथ ही तीन बकरियों समेत चार मवेशियों की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के ऐजा निवासी सोनेलाल श्रीवास्तव सोमवार की सुबह पत्नी के साथ कहीं बाहर गए थे। घर पर 17 वर्षीय बेटी थी। दोपहर में उसकी झोपड़ी में आग लग गई। झोपड़ी को लपटों से घिरा देखकर ग्रामीण एकत्र हो गए और निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी।
लगभग आधा घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन तब तक अंदर रखा गृहस्थी का सामान जल चुका था। आग की चपेट में आकर बछड़ा और तीन बकरियों की जलकर मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दी है।