{"_id":"6afde36f96bcf6845a08603c","slug":"a-history-sheeter-from-the-hariyawan-police-station-area-died-by-hanging-himself-in-his-sisters-village-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160348-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: हरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर ने बहन के गांव में फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: हरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर ने बहन के गांव में फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
फोटो-14- सोनेलाल। फाइल फोटो
बेनीगंज। पिछले छह माह से बहन के घर रह रहे हरियावां थाने के हिस्ट्रीशीटर का शव कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में बुधवार सुबह नीम के पेड़ पर गमछे के फंदे से लटका मिला। हिस्ट्रीशीटर के खिलाफ हत्या समेत चार मामले दर्ज हैं।
हरियावां थाना क्षेत्र के सबरदा निवासी सोनेलाल (36) राजमिस्त्री थे। वर्ष 2014 में गांव निवासी मुल्ला की हत्या के आरोप में उसे जेल भेजा गया था। इन दिनों वह जमानत पर छूटा था। उसके खिलाफ हरियावां थाने में तमंचा बरामदगी के दो और पिटाई करने का एक मामला भी दर्ज है। हरियावां थाने में उसकी हिस्ट्रीशीट खुली है और वह हिस्ट्रीशीटर संख्या 12ए है। पिछले छह माह से वह अपनी बहन गुड्डी के घर बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में रह रहा था। मंगलवार रात खाना खाकर सोया था।
इसके बाद रात में ही किसी समय वह घर से निकल गया। बुधवार सुबह उसके बहनोई रंगेलाल ने सोनेलाल का शव गांव के बाहर नीम के पेड़ पर फंदे से लटका देखा। इसकी जानकारी पुलिस के साथ ही सोनेलाल के बड़े भाई प्रसादीलाल को दी। प्रसादीलाल भी परिजन के साथ मौके पर पहुंचे। परिजन ने घटना को लेकर फिलहाल कोई आरोप नहीं लगाए हैं। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि सोनेलाल शराब का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अगर कुछ संदिग्ध मिलेगा तो जांच की जाएगी।
विज्ञापन
तीन बार कर चुका था जान देने की कोशिश
बड़े भाई प्रसादीलाल ने बताया कि सोनेलाल तीन बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था। दो साल पहले उसने गांव में ही जहर खा लिया था। समय से पता चल जाने पर उसका इलाज कराया गया था। इसके कुछ दिन बाद ही सबरदा में उसने घर के अंदर गमछे से फंदा लगा लिया था। तब बच्चों ने उसे देख लिया था और फंदे से उतार लिया था। सात माह पहले भी उसने सबरदा में ही एक तालाब के किनारे लगे पेड़ पर गमछे से फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की थी लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे बचा लिया था।