{"_id":"685ed02de6502350c906ead2","slug":"a-girl-committed-suicide-after-a-quarrel-with-her-brothers-over-using-a-mobile-phone-hardoi-news-c-213-1-hra1006-133473-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: मोबाइल चलाने पर भाइयों से विवाद के बाद युवती ने की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: मोबाइल चलाने पर भाइयों से विवाद के बाद युवती ने की खुदकुशी
विज्ञापन
मोर्चरी के बाहर बैठे मृतका काजल के परिजन।
हरदोई। मोबाइल चलाने को लेकर भाइयों से हुए विवाद से नाराज बहन (युवती) ने कीटनाशक पी ली। शुक्रवार सुबह उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। यहां उसकी मौत हो गई। घटना सवायजपुर के विनैका अकबरपुर की है।
सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के विनैका अकबरपुर निवासी काजल (18) कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की सुबह मां ममता किसी काम से बाहर गई थीं। पिता संजेश खेत में थे। तभी युवती ने घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर छोटा भाई सोहित पिता को बुला लाया।
परिजन काजल को मेडिकल कॉलेज लाए। यहां चिकित्सक ने उसे सुबह 7:35 बजे भर्ती कर लिया। यहां चार घंटे बाद 11:35 बजे काजल की मौत हो गई। मृतका के पिता ने बताया काजल की उसके भाइयों से मोबाइल को लेकर कहासुनी हो गई थी। इससे वह नाराज हो गई थी। मृतका तीन भाई बहनों में सबसे बड़ी थी। परिवार में दो भाई मोहित और सोहित हैं।