{"_id":"68320abf3132d746b100586e","slug":"a-farmer-died-after-being-hit-by-vande-bharat-train-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-131755-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
संडीला। लखनऊ से देहरादून जाने वाली वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत हो गई। शव मिलने की जानकारी पर पुलिस पहुंची। सुबह लगभग छह बजे हुई घटना के बाद दोपहर तीन बजे शव की पहचान हो पाई। प्राथमिक जांच में खुदकुशी किए जाने की बात सामने आई है।
गोलागंज निवासी राकेश कुमार (35) खेती करता था। शुक्रवार रात वह घर के बाहर सोया था। सुबह जब परिजन सोकर जगे तो राकेश मौके पर नहीं था। इस पर परिजनों ने उसे तलाश करना शुरू किया। इसी बीच परिजनों को पता चला कि शनिवार सुबह लखनऊ-दिल्ली रेलवे ट्रैक पर सांक के पास किसी युवक का शव मिला है। इस पर परिजन मोर्चरी पहुंचे और शव की पहचान कर ली। शव की पहचान होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिवार में पत्नी ममता, दो पुत्री और एक पुत्र है। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि राकेश ने खुदकुशी की है। परिजनों से जानकारी की जा रही है। खुदकुशी की वजह अभी स्पष्ट नहीं है।
इनसेट
स्टेशन यार्ड के पास मिला शव
उमरताली रेलवे स्टेशन के यार्ड के पास एक क्षत-विक्षत शव शनिवार सुबह पड़ा मिला। शव की पहचान कराने की कोशिश पुलिस ने की, लेकिन सफलता नहीं मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक शव इतनी खराब स्थिति में है कि उसकी पहचान होना मुश्किल है। हालांकि पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।