{"_id":"69a9bc577191709ccb0e8130","slug":"a-drunken-couple-talked-about-giving-up-their-lives-for-each-other-and-the-wife-died-by-hanging-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-145893-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शराब के नशे में दंपती ने की एक-दूसरे के लिए जान देने की बात, पत्नी की फंदा लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शराब के नशे में दंपती ने की एक-दूसरे के लिए जान देने की बात, पत्नी की फंदा लगने से मौत
विज्ञापन
फोटो-19-कुंती। फाइल फोट
भरावन (हरदोई)। अतरौली थाना क्षेत्र के चतुरखेड़ा में ईंट-भट्ठे पर काम करने वाले दंपती ने बुधवार को शराब पी। इसके बाद मजाक में ही एक-दूसरे के लिए जान देने की बात कही। पति ने सिर ईंट पर पटक दिया तो पत्नी भी फंदे से लटक गई। पति को मामूली चोटें आईं लेकिन पत्नी की मौत हो गई।
बर्रिया के मजरा कन्हईखेड़ा निवासी बबलू चतुरखेड़ा के ईंट-भट्ठे पर पत्नी कुंती (34) व दो बच्चों के साथ रहकर मजदूरी करते हैं। कुंती भी वहीं मजदूरी करती थीं। बबलू ने बताया कि बुधवार सुबह उसने और कुंती ने एक साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान हंसी-मजाक में बबलू ने कहा कि हम तुम्हारे लिए जान दे रहे हैं और तुम हमारे लिए मरो। इसके बाद बबलू ने ईंट पर सिर पटक दिया। सिर से खून निकलने पर बबलू ने कहा कि देखो तुम्हारे लिए मर रहे हैं।
इस पर पत्नी कुंती उठीं और मजाक में यूकेलिप्टस के पेड़ पर साड़ी का फंदा लगा लिया। फंदा ज्यादा कस जाने से कुंती की मौत हो गई। 10 मिनट बाद बबलू ने कुंती का शव देखा तो वह बदहवास हो गया। कुंती का शव फंदे से उतारकर झोपड़ी के सामने रख लिया और फिर पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक सतीश चंद्र ने बताया कि दंपती ने शराब पीकर आपस में बातचीत की। इस दौरान घटना हो गई। पति की सूचना पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।