फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A dispute arose after a chicken

Hardoi News: बटाई पर दिया मुर्गा काटकर आधा गोश्त मालिक को दिया, टांग न निकलने पर विवाद

Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
A dispute arose after a chicken
बेनीगंज। कोतवाली क्षेत्र के ठाकुरगंज में बटाई पर दिए गए मुर्गे को मंगलवार शाम बटाईदार ने काट दिया। आधा गोश्त मुर्गे के मालिक के पास भेज दिया। इस गोश्त में टांग न होने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। मामला संज्ञान में आने पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ शांतिभंग की आशंका में कार्रवाई की।
विज्ञापन

ठाकुरगंज निवासी प्रेमपाल ने एक देशी मुर्गा पाला था। कुछ समय पहले यह मुर्गा उन्होंने परिवार के ही पच्चा को बटाई पर दे दिया था। मंगलवार शाम पच्चा ने मुर्गा काट दिया। आधा गोश्त प्रेमपाल के घर भेज दिया। गोश्त में मुर्गे की टांग न होने पर प्रेमपाल ने आपत्ति जताई। इसको लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ तो पच्चा के परिजन मौके पर आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। प्रेमपाल की पत्नी रीना ने कोतवाली में शिकायत की। आरोप लगाया कि पच्चा ने अपने बेटे मनोराम, परिवार के ही शैलेंद्र और रामा के साथ शराब के नशे में उनके मकान पर आकर गाली-गलौज की। मना करने पर हंगामा करते हुए रीना, उसके पति प्रेमपाल और बेटे अतुल को पीट दिया। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि देशी मुर्गे को लेकर गाली-गलौज और विवाद हुआ था। चारों आरोपियों का चालान शांतिभंग में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed