फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A couple on a bike to attend their niece's birthday was hit by a pickup truck, killing the husband.

Hardoi News: भांजी के जन्मदिन में जा रहे बाइक सवार दंपती को पिकअप ने मारी टक्कर, पति की मौत

Sat, 07 Feb 2026 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
A couple on a bike to attend their niece's birthday was hit by a pickup truck, killing the husband.
फोटो-08- जितेंद्र। फाइल फोटो
हरदोई। लोनार कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर मार्ग पर भांजी के जन्मदिन में जा रहे दंपती को पिकअप ने टक्कर मार दी। घटना में पति की मौत हो गई जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। शनिवार सुबह हुई घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद ग्रामीणों ने मौके पर ही पिकअप और चालक को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले किया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के खुमारीपुर निवासी जितेंद्र सिंह सोमवंशी (28) शहर के मुन्ने मियां चौराहे पर सौंदर्य प्रसाधन की दुकान पर काम करते थे। पिता तकदीर बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी विवाहित पुत्री सुरभि का घर पाली थाना क्षेत्र के बसेलिया गांव में है। सुरभि की बेटी का जन्मदिन बृहस्पतिवार को था। भांजी के जन्मदिन में शामिल होने के लिए जितेंद्र, पत्नी मीरा के साथ शनिवार सुबह बसेलिया जा रहे थे। इस दौरान सवायजपुर-हरदोई मार्ग पर लोनार कोतवाली क्षेत्र के न्योरादेव गांव के पास पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर गिर गए। वहां से गुजर रहे एक शख्स ने जितेंद्र के मोबाइल से जितेंद्र के चाचा देवेश और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

दंपती को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। मीरा का उपचार चल रहा है। मौके से लोगाें ने पिकअप समेत चालक को पुलिस के हवाले कर दिया। जितेंद्र के परिवार में पत्नी और दो पुत्रियां हिमांशी और श्रद्धा हैं। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि मेडिकल कॉलेज प्रशासन की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि परिजनों से शिकायत लेकर लोनार कोतवाली में मामला दर्ज किया जाएगा।

फोटो-08- जितेंद्र। फाइल फोटो

फोटो-08- जितेंद्र। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed