फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A cloth shopkeeper was found hanging from a rope in his house

Hardoi News: रस्सी के फंदे से घर में लटका मिला कपड़ा दुकानदार

Thu, 12 Jun 2025 10:35 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Jun 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
A cloth shopkeeper was found hanging from a rope in his house
टड़ियावां। सड़िला गांव निवासी युवक का शव संदिग्ध हालात में रस्सी के फंदे से बृहस्पतिवार सुबह लटका मिला। मृतक के पिता मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे, लेकिन ससुराल वालों ने मौत के हालात पर संदेह जताया। घटना से पहले बुधवार को पति-पत्नी के बीच विवाद की बात भी सामने आई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के सड़िला निवासी अनुज अग्निहोत्री (30) टड़ियावां चौराहा के पास रेडीमेड कपड़ों की दुकान चलाते थे। उनकी शादी कन्नौज जनपद के छिबरामऊ थाना क्षेत्र के सरायसुंदर गांव निवासी पवन द्विवेदी की पुत्री आकांक्षा के साथ साल 2020 के नवंबर माह में हुई थी। वह गांव के मकान में पत्नी व दो पुत्रों के साथ रहते थे। उनके पिता दिनेश अग्निहोत्री टड़ियावां चौराहे के पास स्थित बड़े पुत्र मनोज के साथ रहते हैं। परिजनों के मुताबिक बुधवार देर रात अनुज और उसकी पत्नी के बीच कहासुनी हुई थी। पत्नी ने मायके सूचना देकर पुलिस बुला ली। मौके पर आई पुलिस दोनों को समझाकर चली गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह मकान की दूसरी मंजिल पर बरामदे में रस्सी के फंदे से अनुज का शव लटका मिला। सूचना पर आए मृतक के पिता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। मृतक के पिता मौत की वजह पर चुप्पी साधे रहे। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह ने बताया कि सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed