{"_id":"5717c9dc4f1c1b13538b4aa4","slug":"a-celebration-of-lord-rama-chhathi","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान श्रीराम की धूमधाम से मनाई छठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान श्रीराम की धूमधाम से मनाई छठी
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Wed, 20 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
भगवान की पूजा करते पंडितजी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। श्री रामजानकी मंदिर पर बुधवार को भगवान श्रीराम का छठी धूमधाम से मनाई गई। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लग गया। राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने पत्नी के साथ पूजा की। काजल लगाने की रस्म मीरा अग्रवाल ने निभाई। भगवान को कढ़ी चावल और छप्पन भोग लगाया गया।
विज्ञापन
नगर स्थित गल्ला मंडी के निकट श्रीराम जानकी मंदिर अपनी भव्यता के लिए दूर दूर तक चर्चित है। भगवान राम की छठी पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंदिर में ढोल नगाड़ों के बीच श्रद्धालुओं ने भजन गया कि ‘हे रानी जुग जुग जीवैं तेरे ललना आंगने में बधइया बाजै’ पर भक्त भाव विभोर हो गए। बधाई गीत के बाद महाआरती पुजारी मैथिलीशरण ने करवाई और भगवान को भोग लगाया।
विज्ञापन
इस मौके पर श्रद्धालुओं को प्रसाद भी बाटा गया। मंदिर परिसर में ही भंडारे का आयोजन हुआ जिसमें सुबह से लेकर दोपहर बाद तक प्रसाद का वितरण किया जाता रहा। कार्यक्रम में दिलीप गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता, श्यामा, संजय गुप्ता, हरिओम गुप्ता, कैलाश गुप्ता, दयाराम, आदित्य गुप्ता, भजनलाल, संजीव, सुमित, प्रवीण अग्रवाल, शिवकुमार, डा. एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन