फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   A case of fraud was registered against six people on the orders of the court.

Hardoi News: न्यायालय के आदेश पर छह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
A case of fraud was registered against six people on the orders of the court.
संडीला। न्यायालय के आदेश पर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मामला छह लोगों के खिलाफ दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कासिमपुर थाना क्षेत्र के गौसगंज निवासी बेबी ने बताया कि उन्हें सौरभ कुमार और कमलेश वाजपेयी ने खरीदने के लिए एक भूमि दिखाई थी। इसके बाद दोनों ने खजोहना निवासी देवेंद्र मिश्रा और कीर्ति मिश्रा को उक्त जमीन का मालिक बताते हुए मुलाकात कराई। देवेंद्र और कीर्ति ने अपने पिता ब्रह्मदत्त मिश्रा की भूमि का मुख्तारनामा भी दिखाया। इसी आधार पर बेबी ने 13 जनवरी 2026 को भूमि का बैनामा करा लिया। दावा है कि तीन लाख रुपये नकद 10 हजार रुपये ऑनलाइन देने के साथ ही एक लाख रुपये बैनामे में भी खर्च किए। इसके बाद आरोपी और रुपयों की मांग करने लगे तो उन्हें शंका हुई। इस पर उन्होंने ब्रह्मदत्त मिश्रा से जानकारी की। तब पता चला कि जिन लोगों ने बैनामा किया है, वह फर्जी हैं। आरोप है कि गांव के ही रणवीर सिंह और डॉक्टर अरविंद कुमार भी इसमें शामिल है। कोतवाल विद्यासागर पाल ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed