{"_id":"6ab1729e8f5c99c08a00f88d","slug":"a-bridge-costing-315-crore-will-be-built-over-the-sukheta-river-between-naushahra-and-dabhelia-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-157091-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सुखेता नदी पर नौशहरा और डभेलिया के बीच 3.15 करोड़ रुपये से बनेगा पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सुखेता नदी पर नौशहरा और डभेलिया के बीच 3.15 करोड़ रुपये से बनेगा पुल
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी हरदोई। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सुखेता नदी पर नौशहरा-डभेलिया मार्ग पर पुल (बॉक्स कल्वर्ट) का निर्माण होगा। शासन ने 3.15 करोड़ रुपये के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस पुल से 10 गांवों के करीब 12 हजार लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी। पुल निर्माण के लिए 63 लाख रुपये की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।
लोक निर्माण विभाग को इस कार्य के लिए कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। लोग नौशहरा-डभेलिया मार्ग के नवनिर्माण और सुखेता नदी पर पुल की मांग कर रहे थे। गर्रा समेत अन्य नदियों में पानी बढ़ने पर सुखेता नदी भी उफना जाती है, जिससे आवागमन बाधित होता था। उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को इस संबंध में प्रस्ताव सौंपे थे। नौशहरा-डभेलिया मार्ग का प्रस्ताव पहले ही स्वीकृत था, अब पुल मंजूर होने से क्षेत्रवासियों की पुरानी मांग पूरी हुई है।
इस निर्माण कार्य से ज्ञानपुरवा, नस्योली डामर, नस्योली गोपाल, बिहिगवां और शाहपुर नाऊ जैसे दस गांव सीधे लाभान्वित होंगे। इन गांवों के लगभग 12 हजार लोगों को अब बरसात के मौसम में भी आवागमन में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
लोगों की ओर से जो भी समस्याएं बताई जाती हैं, उनका निदान प्राथमिकता से किया जाता है। क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों ने यहां पुल निर्माण की मांग की थी। पुल की स्वीकृति हो गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करती हूं।
रजनी तिवारी
उच्च शिक्षा राज्यमंत्री