फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   निजाम बदला तो ‘कांशी’ के अब ‘राम ही मालिक’

निजाम बदला तो ‘कांशी’ के अब ‘राम ही मालिक’

Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sat, 28 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। वक्त बदलते देर नहीं लगती है। शायद कुछ ऐसा बदलाव और बदहाली कांशीराम कालोनी में रहने वालों के हिस्से में आ गई है। कुछ माह पूर्व तक जहां इस कालोनी को वीआईपी ट्रीटमेंट मिल रहा था, तो अब वहां बदहाली के मंजर है। 15 सौ आवास और 7 हजार आबादी वाली इस कालोनी में अब बिजली, पानी और सफाई को लाले पड़े है। कालोनी में लगे कूड़े ढेर, खराब ट्रांसफार्मर और सड़कों पर जमा नालाें व नालियों का गंदा पानी घरों में घुसकर बदहाली की सूरत दिखा रहा है और जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि बसपा सरकार में सीएम मायावती के ड्रीम प्रोजेक्ट के तौर पर शहरी गरीबों को आवास मुहैया कराने को कांशीराम शहरी गरीब आवास योजना की शुरुआत की थी। जिसके तहत वर्ष 09 में शहर से सटे नानकगंज के पास 15 सौ आवासों की कालोनी बनाई गई और शहर में आवास विहीन गरीबों को आवासों का आवंटन कर उनके अपने आशियाने का सपना पूरा किया गया। इसके बाद यहां प्रशासन द्वारा चाकचौबंद व्यवस्थाएं की गई। यहां के लोगों को किस तरह से वीआईपी ट्रीटमेंट दिया गया, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता कि वर्ष 11 में मार्च में सीएम के दौरे को लेकर रातों रात कालोनी वासियों के स्मार्ट कार्ड बनाने के साथ हर दिन वहां पर एक डॉक्टर द्वारा सेवाएं देना तथा राशन की दुकान खोलने के साथ ही सभी आवासों के आवंटियों को बीपीएल कार्ड जारी किए गए।
विज्ञापन

पालिका से बीआरजीएफ योजना से पैसा खर्च कर कूड़ेदान आदि लगाने के साथ ही सफाई व्यवस्था के लिए सफाई कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई, पर सूबे में सरकार बदलने के बाद से अचानक चाक चौबंद व्यवस्थाएं बदहाली में तब्दील हो गई। हालत यह है कि सफाई न होने से नालियों एवं नालों के चोक होने से बरसात का पानी एवं नालों का गंदा पानी सड़कों पर जमा होने के साथ घरों में घुस रहा है। ब्लाक नंबर 105 से 115 तक की सड़कों पर गंदा पानी जमा है, जिससे लोगों को अपने घरों से आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश होने पर टखनों तक पानी में घुसना पड़ता है। बारिश हो जाने के बाद भी पानी भरा रहता है। ऐसे में आवागमन को लोगों ने घरों के बाहर से सड़कों तक ईंटों से रास्ता बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लगा ट्रांसफार्मर आए दिन खराब हो जाता है, जिससे लोगों को बिजली नहीं मिल पाती है। पेयजल को पानी भी भरपूर नहीं मिल पाता और कूड़ा करकट जमा होने से सड़ांध से वातावरण खराब होता है। आंगनबाड़ी केंद्र के बाहर भी पानी जमा होने से संचालन नियमित रूप से नहीं हो पा रहा है। सीवर टैंकाें की सफाई न कराने से टायलेट ओवर फलोे हो रहे हैं।
इंसेट---
कौन सुनेगा, किसको सुनाएं, लिहाजा चुप हैं
हरदोई। जलभराव, चौपट सफाई व्यवस्था के साथ कई समस्याओं से जूझ रहे कांशीराम कालोनी के लोग कहते हैं कि पिछले काफी समय से हम लोग नारकीय जीवन व्यतीत कर रहे हैं, पर न कोई सुनने वाला है और न कोई कार्रवाई करने वाला। ऐसे में किसको सुनाएं, जिससे समस्याओं का निराकरण हो। नसीम बानो, हनीफ, अरविंद, रानी, रफीक अहमद, नरेंद्र कुमार आदि ने बताया कि पिछले काफी समय से यहां सफाई बंद है, जिससे नालों का पानी सड़कोें पर जमा होने के साथ घरों में घुस रहा है। सीवर टैंक फुल होकर ओवर फ्लो हो रहे हैं। बिजली से लेकर पानी की समस्या रहती है, फिर भी कोई सुनने वाला नहीं है।

इंसेट
मौका मुआयना कर करेंगे कार्रवाई
‘कालोनी में जलभराव एवं सफाई व्यवस्था पर पालिका ईओ संजय मिश्रा ने कहा कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं मिली थी, अब वे खुद मौका मुआयना कर जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे और लापरवाही करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई होगी। इन्हीं समस्याओं के निस्तारण को पूरे शहर के लिए टोल फ्री नंबर शुरू किया गया है, कहीं भी दिक्कत हो तो शिकायत करें, कार्रवाई होगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed