फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   हादसों ने दो को लीला

हादसों ने दो को लीला

Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 22 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई/गौसगंज। जिले में अलग-अलग दो स्थानों पर हादसों में दो की मौत हो गई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में बाइक की टक्कर से एक वृद्ध की मौत हो गई, तो कासिमपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर पलट जाने से एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के ककरा मजरा मवेइया निवासी सरजू प्रसाद (52) खेतीबाड़ी करते थे। उनके भाई बालक राम ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम सरजू प्रसाद खेत पर गए थे। सड़क के किनारे ही खेत है और वह खेत के किनारे बैठे थे। बताया जाता है कि उसी समय तेज गति से निकले एक मोटरसाइकिल सवार ने उनके टक्कर मार दी। बताया जाता है कि इस दौरान बाइक सवार तो बाइक समेत मौके से फरार हो गया, लेकिन सरजू प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को दी गई, तो पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया है। एक दूसरी घटना कासिमपुर थाना क्षेत्र में हुई। घटना के बारे में बताया जाता है कि हसनापुर निवासी क्षत्रपाल का बड़ा पुत्र तेजप्रताप दिल्ली में किसी कंपनी में नौकरी करते थे। दो दिन पूर्व वह गांव आए थे। बताया जाता है कि शनिवार को वह गांव के ही गौतम कुमार का ट्रैक्टर चलाकर जुताई करने जा रहे थे। बताते हैं कि गांव के बाहर शमीम के बाग के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और उसकी ट्रैक्टर में दबकर मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं इन दोनों घटनाओं से घरों में कोहराम मच गया। सरजू प्रसाद के दो पुत्रियां हैं। बड़ी पुत्री कुसुमा की शादी हो चुकी है, जबकि छोटी पुत्री पूनम की अभी शादी होनी थी। पिता की मौत के बाद दोनों पुत्रियों का बुरा हाल है, तो पत्नी बिटोली भी बदहवास हो गई हैं।

इंसेट---
पत्नी के व्यवहार से खफा पति ने जान दी
शाहाबाद। ससुराल में पत्नी के अपमानजनक व्यवहार से क्षुब्ध पति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 12 जुलाई को रमाकांत की पत्नी रामवती अपने घर में खाना बना रहीं थी। इसी बीच उसके देवर अमित, अवधेश व वेदराम आ गए और खाना खाने की जिद करने लगे। इस पर उसने खाना देने से मना कर दिया। जिस पर देवरों ने चूल्हे पर चढ़ी कढ़ाई उसके ऊपर उलट दी जिससे उसका एक हाथ जल गया था। पीड़िता ने थाने पर तीनों देवरों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद महिला अपने मायके चली गई थी। दो दिन पहले रमाकांत पत्नी की विदा कराने ससुराल गया था, वहां पत्नी ने उसे खरी खोटी सुनाते हुए जलील किया। इस अपमान से क्षुब्ध पति ने घर आकर धान में डालने वाली दवा पीकर आत्म हत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed