{"_id":"76888","slug":"Hardoi-76888-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं ने दुकान से उड़ाई अंगूठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं ने दुकान से उड़ाई अंगूठी
Hardoi
Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर की सदर बाजार स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान से रविवार को तीन महिलाओं ने तीन सोने की तीन भारी अंगूठी पार कर दीं। महिलाएं उनके एवज में हल्की अंगूठी छोड़ गई, पर ज्वैलर्स की नजर पड़ गई और सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो महिलाओं को हिरासत में ले लिया है।
कोतवाली शहर क्षेत्र के आलूथोक निवासी ज्वैलर्स संतोष कुमार टंडन सदर बाजार स्थित अपनी दुकान पर बैठे थे। रविवार दोपहर को तीन महिलाएं अंगूठी और पायल खरीदने आईं और उन्होंने एक हल्की अंगूठी खरीदी। संतोष के अनुसार उसके बाद उन्होंने भारी अंगूठी दिखाने की बात कही, तो उनके सामने तीन भारी अंगूठी रख दी गईं। दुकान में भीड़ थी और दुकानदार अन्य ग्राहकों से बात कर रहे थे, उसी बीच महिलाओं ने भारी अंगूठी उठाकर उनके स्थान पर हल्की अंगूठी रख दी।
अंगूठी पर दुकान का ही रैपर लगा था जिस पर ध्यान नहीं दिया गया, पर वह वजन में आधी से भी कम थीं और सोना भी सही नहीं था। जानकारी पर ज्वैलर्स ने खुद पता लगाने के साथ ही पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी हरिओम गुप्ता ने छानबीन शुरू की तो दो संदिग्ध महिलाएं दिख गईं, जिन्हें हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन
महिलाओं के पास दुकान से खरीदी गई एक सोने की अंगूठी पर पायल भी बरामद हुई। दोनों महिलाएं बघौली थाना क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही हैं और आपस में चचेरी बहनें हैं। महिलाओं से महिला एसओ मीनाक्षी शर्मा पूछताछ कर रही हैं। हालांकि, इसके पीछे शातिर टप्पेबाजों का रैकेट होने की बात बताई जा रही है।