{"_id":"76745","slug":"Hardoi-76745-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंखों में पट्टी बांध चलाई बाइक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंखों में पट्टी बांध चलाई बाइक
Hardoi
Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। रहस्य, सनसनी और रोमांच भरे कारनामों से लोगों का मनोरंजन करने को शहर के आनंद सिनेमा में जादू के शो की शुरुआत शनिवार शाम से शुरू हुआ, पर इसके पूर्व जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव ने आंखों पर काली पट्टी बांध सड़कों पर बाइक दौड़ाई। जादूगर के कारनामे को देख लोग हैरत में पड़ गए।
जादू के कारनामे हमेशा से ही लोगों में कौतूहल पैदा करते रहे हैं। हवा में चीजों का गायब हो जाना या फिर आदमी हवा में उड़ने लगे। जैसे कारनामे जहां एक ओर लोगों को प्रभावित करती हैं, वहीं इन कारनामों पर जमकर तालियां भी बजती हैं। शहर में ऐसे ही कारनामों को लेकर जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव का शो आनंद सिनेमा में शनिवार शाम चार बजे शुरू हुआ। इसके पूर्व जादूगर ने शहर की सड़कों पर आंखों पर पट्टी बांधकर बाइक दौड़ा कर लोगों को हैरत में डाल दिया। आनंद सिनेमा से जिंदपीर चौराहा, वहां से दुलीचंद्र चौराहे से होते हुए लखनऊ चुंगी और सिनेमा चौराहे होते हुए बड़े चौराहे तक जादूगर का बाइक कारवां पहुंचा, जहां से मुन्नेमियां चौराहे तक बाइक रैली निकली 0गई और वहां से होते हुए बाबा मंदिर चौराहे, राम दत्त चौराहे, बावन चुंगी, नुमाइश चौराहे, घंटाघर मार्ग होते हुए अस्पताल चौराहे और वापस आनंद सिनेमा पर रैली का समापन किया गया।