फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   धरने पर बैठते ही आपूर्ति शुरू

धरने पर बैठते ही आपूर्ति शुरू

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
संडीला। तहसील क्षेत्र में अघोषित कटौती से आजिज आए पूर्व सभासद प्रभात अस्थाना की अगुवाई में करीब आधा सैकड़ा लोगों ने 132 केवीए पावर हाउस पर धरना प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि तहसील क्षेत्र में पिछले दो माह से बिजली का घोर संकट छाया हुआ है। इससे आजिज आकर शनिवार को प्रभात अस्थाना की अगुवाई में करीब आधा सैकड़ा नागरिक 132 केवीए पावर हाउस पर करीब 11.30 बजे धरने पर बैठ गए। इसके बाद पावर हाउस से करीब 12.10 बजे बिजली चालू की गई, लेकि न कंट्रोल ने 1.30 बजे बिजली कटवा दी। इस पर धरने पर बैठे लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी बीच व्यापार मंडल के प्रदीप जायसवाल 40-50 व्यापारियों के साथ मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस पर लोगों ने दोबारा हंगामा करना शुरू कर दिया, जिस पर करीब 3 बजे बिजली आपूर्ति चालू कर इसकी सूचना अधिकारियों को दे दी गई। शाम छह बजे एसडीओ टीआर श्रीवास्तव, जेई मुरारीलाल कटियार तथा देवेंद्र सिंह तथा प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह की उपस्थिति में लखनऊ से मुरादाबाद कंट्रोल को सूचना दी गई कि दो माह पूर्व दो शिफ्टों में 14 घंटे बिजली दी जा रही है, जिससे जनता में आक्रोश पनप रहा है। लोगों की मांग है कि दिन व रात में 10 से 5 बजे तक बिजली सप्लाई दी जाए। इस सूचना के बाद अधिकारियों ने सोमवार तक का समय मांगा है। इसके बाद लोगों ने इस शर्त पर धरना समाप्त किया यदि बिजली व्यवस्था नहीं सुधरी तो सोमवार को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। सोमवार को अधिवक्ता संघ के अगुवाई में यहां के वकील बिजली व्यवस्था को लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed