फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   फीडर का काम रुका

फीडर का काम रुका

Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 13 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर के व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से बिजली फीडर बनाने का काम प्रस्तावित तो हुआ, पर आधा अधूरा काम ही कराया गया है। बिजली फीडर बनाने का काम अब फिलहाल बंद हो गया है, पर यदि फीडर बनाने का काम पूरा हो जाता तो व्यापारियों को राहत मिलती।
विज्ञापन

शहर में जबरदस्त बिजली संकट से कोई भी अंजान नहीं है। बिजली की कटौती आए दिन लोगों को बेहाल करती रहती है, जिसमें इन दिनों तो कटौती हालत ही खराब किए है। लोगों को कटौती से राहत नहीं मिल पा रही, जबकि लोकल फाल्ट भी दम निकाले हैं। लोकल फाल्ट में काबू पाने को बिजली विभाग ने व्यापारिक प्रतिष्ठानों के लिए अलग से फीडर बनाकर उनको आपूर्ति करने का प्रस्ताव तैयार किया और इसे पावर कारपोरेशन ने पास भी कर दिया। इस प्रस्ताव के अंतर्गत मन्नापुरवा उपकेंद्र से एक अलग बिजली की 11 केवीए की लाइन डाली जाएगी। प्राथमिक उपकेंद्र से होकर दो किमी लंबी बिजली लाइन बिछाई जाएगी। सिटी उपकेंद्र तक लाइन आने के बाद अन्य उपकेंद्रों को भी लाइन दी जाएगी और जगह जगह ट्रांसफार्मर भी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

खास बात यह रहेगी कि इस लाइन से केवल व्यापारिक प्रतिष्ठानों को ही आपूर्ति दी जाएगी और घरेलू बिजली कनेक्शनों को अलग कर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य सिर्फ यही था कि अलग फीडर होने से यदि प्राइम टाइम में बिजली किल्लत है तो व्यापारिक प्रतिष्ठानों की लाइट बंद कर कटौती पर काबू पाया जाएगा और इसका दूसरा पहलू यह भी है कि यदि शहर भर में कटौती हो रही है तो व्यापारिक फीडर को आपूर्ति देकर कल कारखानों व प्रतिष्ठानों को आपूर्ति दी जाएगी। ज्ञात हो कि इस फीडर को बनाने की अनुमति मिल गई और काम भी शुरू करा दिया गया, पर अभी आधा ही निर्माण कार्य हुआ था कि काम रुक गया। ऐसे में प्रस्ताव धरातल पर नहीं दिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि यदि कामर्शियल फीडर बना लिया जाता तो व्यापारियों व आम लोगों को काफी राहत मिलती और कटौती पर भी काबू पाया जा सकता है। इस बाबत अफसरों ने बजट का अभाव होना बताया। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि धनराशि नहीं मिलने से काम रुक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed