{"_id":"76577","slug":"Hardoi-76577-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"युगल ने जहर खाया, प्रेमिका मरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युगल ने जहर खाया, प्रेमिका मरी
Hardoi
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरपालपुर (हरदोई)। प्रेमी युगल को जब पता चला कि वह साथ साथ जी नहीं सकेंगे, तो दोनों ने साथ साथ मरने का फैसला कर लिया। प्रेमिका के पिता ने उसकी दूसरी जगह शादी पक्की कर दी तो दोनों ने साथ साथ जहर पी लिया। इस दौरान अस्पताल में इलाज के दौरान प्रेमिका की मौत हो गई।
हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को सीएचसी लेकर गए, जहां पर प्रेमिका की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हरपालपुर थाना क्षेत्र के बढ़ैयनपुरवा निवासी रमेश (22) का गांव की ही पिंकी (19) (दोनों के बदले हुए नाम) का आपस में प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों एक ही जाति के हैं और शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन राजी नहीं थे। पिंकी के पिता उसकी शादी को रिश्ता देखने लगे। शुक्रवार को वह रिश्ता पक्का करने गए थे। पिंकी को पता चला तो उसने यह बात रमेश को बताई।
बताते हैं कि जब दोनों को लगा कि वह जीते जी साथ साथ नहीं जी सकेंगे, तो उन्होंने मरकर एक होने का फैसला कर लिया और एक साथ कीटनाशक पी ली। दोनों की हालत बिगड़ गई और परिजनों को जानकारी हुई। दोनों के परिजन अस्पताल लेकर भागे। हालांकि सीएचसी पर रमेश की हालत में सुधार हो गया, पर पिंकी की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, प्रेमिका की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।