{"_id":"76576","slug":"Hardoi-76576-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर बन रहे ‘आग के शोले’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर बन रहे ‘आग के शोले’
Hardoi
Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। गर्मी ज्यादा होने के साथ बिजली की मांग में बढ़ोतरी हो गई है और मांग बढ़ने से ट्रांसफार्मर और बिजली के उपकरण आग के शोलों में तब्दील होने लगे हैं। गर्मी ज्यादा होने से एसी व कूलरों की उपयोगिता में इजाफा हुआ है, जिनके अप्रत्याशित लोड से फाल्ट होना स्वाभाविक है।
बिजली की भीषण कटौती ने लोगों को बेहाल करके रख दिया है। इसके अतिरिक्त भी लोगों को लोकल फाल्टों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञात हो कि कभी ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटना हो जाती है तो कभी तार टूट जाता है, जिससे घंटों तक संबंधित मोहल्ले की बिजली गुल हो जाती है। शहर के अंदर बीते कुछ दिनों में ट्रांसफार्मर में आग लगने की घटनाओं में वृद्धि हुई है। गत 28 अप्रैल को बड़े चौराहे पर ट्रांसफार्मर में आग लगी, निरीक्षण भवन के सामने रखा ट्रांसफार्मर आग के शोलों में तब्दील होते बचा, वहीं अभी दो दिन पूर्व सिनेमा चौराहे पर रखा ट्रांसफार्मर भी लपटों से घिर गया। ऊंचा थोक में भी ट्रांसफार्मर जल गया और घंटाघर रोड की हाईटेंशन लाइन भी टूट कर आ गिरी। इन तमाम घटनाओं में हर बार बिजली जाने के बाद अचानक आपूर्ति होने पर घटनाएं हुई हैं, जिस पर बताया जा रहा कि मांग में अप्रत्याशित वृद्धि से समस्या आती है। उधर, जेई आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रांसफार्मर अपनी क्षमता के अनुसार कुल 80 फीसदी लोड वहन कर सकता है, पर इन दिनों ट्रांसफार्मरों पर कुल सौ फीसदी लोड पड़ रहा, जिससे फाल्ट हो रहे हैं।