{"_id":"76434","slug":"Hardoi-76434-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो सफाईकर्मी सस्पेंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो सफाईकर्मी सस्पेंड
Hardoi
Updated Fri, 11 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। सफाई कर्मचारियों पर बीते दिनों हुई कई कार्रवाईयों के बाद भी अभी तक उनकी कार्यशैली में बदलाव नहीं हुआ है। जिससे गांव में निरीक्षण के दौरान सफाई कर्मियों के नदारद मिलने पर निलंबन की कार्रवाई की गई तथा सही ढंग से काम न करने पर दो को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई है, जबकि एक अन्य कर्मचारी को डीपीआरओ ने दोबारा लापरवाही मिलने कार्रवाई की चेतावनी देकर छोड़ा है।
संपूर्ण स्वच्छता अभियान के अंतर्गत जिले में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति की गई है, लेकिन सफाई कर्मचारी अपने काम के प्रति काफी लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि लापरवाह सफाई कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई भी कई बार की गई और बीते दिनों में तो कर्मियों पर कार्रवाई की बाढ़ आ गई है। लेकिन इस पर भी सफाई कर्मचारियों की कार्यशैली में बदलाव नहीं हो रहा है। ज्ञात हो कि डीपीआरओ दया शंकर सिंह ने कुछ गांवों में निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का हाल देखा। जिसमें सफाई कर्मचारियों की पोल एक बार फिर खुल गई है।
निरीक्षण में दो सफाई कर्मचारियों के नदारद मिलने पर निलंबन और दो को सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई जबकि एक को चेतावनी दी है। डीपीआरओ ने कोथावां के मझिगवां में कार्यरत सफाई कर्मी राम जीवन तथा टड़ियावां के भड़ायल में कार्यरत सफाई कर्मी बंशी लाल को गांव से निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिलने पर निलंबित कर दिया है, जबकि कोथावां में मझिगवां के ही सफाई कर्मी परमेश्वर तथा उदय प्रताप द्वारा गांव में सही ढंग से सफाई कार्य न करने पर सेवा समाप्ति की नोटिस दी गई। हालांकि यह लोग निरीक्षण के दौरान उपस्थित पाए गए थे। जिससे इन पर निलंबन की कार्रवाई नहीं की गई। वहीं कोथावां के महमूदपुर अलौआ के सफाई कर्मी विजय कुमार द्वारा सफाई कार्य में लापरवाही बरतने पर चेतावनी दी है और अगली बार गंदगी मिलने पर कार्रवाई की नसीहत दी है।