{"_id":"76233","slug":"Hardoi-76233-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहाग की सेज से लापता दूल्हा लखनऊ में मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहाग की सेज से लापता दूल्हा लखनऊ में मिला
Hardoi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। शहर की रेलवे कालोनी से नौ दिन पूर्व सुहाग की सेज से गायब हुआ दूल्हा बुधवार को मिल गया। पुलिस परिजनों के साथ उसे लखनऊ से उसके रिश्तेदार के घर से ले आई। उसने ससुराली जनों को परेशान करने के लिए नाटक रचने की बात बताई है।
कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के रेलवे कालोनी निवासी गजराज के पुत्र रामप्रसाद की शादी 30 अप्रैल को उन्नाव के बांगरमऊ क्षेत्र के नसीरपुरा निवासी सेवाराम की पुत्री सुनीता से हुई थी। एक मई को उसकी विदा होकर आई और सुहाग रात के दिन पत्नी को छोड़कर पति गायब हो गया था। दो मई को उसने अपने जीजा को फोन कर अपहरण की बात कहकर सनसनी फैला दी थी। पुलिस ने गुमशुुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरु कर दी थी। मोबाइल से उसकी लोकेशन रामपुर में मिली और उसके बाद कुछ पता नहीं चल सका था।
बताते हैं कि परिजनों को रामप्रसाद के लखनऊ में खुर्रमनगर निवासी रिश्तेदार ने उसकी जानकारी दी। उपनिरीक्षक आरबी सिंह परिजनों के साथ लखनऊ गए और बुधवार की शाम उसे लेकर आए। कोतवाली देहात थाना पुलिस को पूछतांछ के दौरान रामप्रसाद ने बताया कि उसके ससुर ने उसे शादी अनुदान में मिलने वाला रुपया देने का वादा किया था। रुपया नहीं दिया तो परेशान करने क े लिए उसने यह सब किया। हालांकि रामप्रसाद के लौट आने पर उसके परिवार की खोई खुशी वापस लौट आई है। थानाध्यक्ष नरेश चंद्र जौहरी ने बताया कि रामप्रसाद से पूछतांछ की जा रही है और उसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।