{"_id":"76212","slug":"Hardoi-76212-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी में कम मरीज देख कर भड़के सीएमओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी में कम मरीज देख कर भड़के सीएमओ
Hardoi
Updated Thu, 10 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मुख्य चिकित्साधिकारी डा.एसके तिवारी ने बुधवार को हरपालपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण के दौरान चिकित्साधिकारी तो मौजूद मिले पर अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलीं, सांडी अस्पताल में भी गंदगी मिली जिस पर सीएमओ ने कड़ी नाराजगी जताई।
हरपालपुर सीएचसी पहुंचे सीएमओ को अस्पताल में अधीक्षक डा.स्वामी दयाल व चिकित्साधिकारी भी मौजूद मिले। लेकिन अस्पताल में अव्यवस्थाएं मिलीं। आकस्मिक चिकित्सा कक्ष में जीवन रक्षक दवाएं मौजूद नहीं थीं। ओपीडी में मात्र 35 मरीज देखे गए थे। जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताई। सीएमओ ने ओपीडी में अधिक से अधिक मरीजों को देखने का आदेश दिया। हरपालपुर अस्पताल के बाद सीएमओ सांडी पीएचसी पहुंचे। यहां पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताई। सीएमओ डा.तिवारी ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए कड़े निर्देश दिए गए हैं। अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है। जिसमें अनुपस्थित मिलने वाले चिकित्सकों पर कार्यवाही की जाएगी।