{"_id":"76101","slug":"Hardoi-76101-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवकों से मारपीट कर मोबाइल छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवकों से मारपीट कर मोबाइल छीने
Hardoi
Updated Wed, 09 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सांडी (हरदोई)। कसबे में मंगलवार को कुछ अराजक तत्वों ने क्रिकेट खेल रहे युवकों को डंडों से पीटा और उनके मोबाइल छीन लिए। आसपास के लोगों के आने पर हमलावर हवाई फायरिंग कर भाग गए।
कसबे के मोहल्ला हरिमटन टोला में चंदन, अंकित, रियाज, अंबुज, बंटी, इंद्रेश और कमल मंगलवार दोपहर को क्रि केट खेल रहे थे। चार युवक वहां पर आए और मारपीट करनी शुरू कर दी। विरोध किया तो तमंचा लगा दिए और तीन मोबाइल और बैट आदि भी छीन लिया और उन्हें पीटा। शोर मचाने पर लोग दौड़े तो उन हमलावरों ने हवा में दो फायर किए और फरार हो गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, पर अभी कुछ दिन पूर्व बिजली के ठेकेदार से विवाद हो गया था और कुछ लोगों ने उनके ऊपर फायर भी कर दिया था। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई, पर पुलिस ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही मामले को गंभीरता से लिया।