{"_id":"75808","slug":"Hardoi-75808-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी भड़कीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी भड़कीं
Hardoi
Updated Mon, 07 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की बैठक रविवार को जीआईसी प्रांगण में हुई, जिसमें एरियर का भुगतान और महिला कर्मियों को पदोन्नति भी करने की मांग की गई। महिला कर्मचारियों ने एरियर भुगतान न होने पर सीएमओ कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी है।
एरियर का भुगतान कराने की मांग को लेकर रविवार को संघ की हुई बैठक की अध्यक्षता रामपुत्री बाजपेयी ने की, जिसमें महिला कर्मियों ने अवशेष देयकों का तत्काल भुगतान कराने की मांग की। संघ की जिलाध्यक्ष प्रभा सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य निरीक्षिकाओं को अवमुक्त न करके नियमित रूप से काम कराया जा रहा, जिससे उन लोगों के सामने दुविधा पैदा हो रही, जबकि नियमित काम लेना शासनादेशों के विपरीत है। महिला कर्मियों ने आपत्ति जताई कि महिला कर्मियों का पर्यवेक्षण कार्य एवं सेवा में जूनियर कर्मियों द्वारा कार्य लिया जा रहा, जो पूरी तरह से अनुचित है। इस पर रोक लगाने की मांग की है।
महिला कर्मियों ने कहा कि शासन द्वारा दिए गए बजट का सदुपयोग निर्धारित कार्यों में न कराने से स्पष्ट हो रहा कि सरकारी पैसों का दुरुपयोग हो रहा है, जिसकी जांच कराई जाए। इस दौरान कर्मियों की पदोन्नति की मांग की गई। 21 मई से 26 मई तक होने वाले टीकाकरण में लोडर की सुविधा प्रदान करने की मांग के साथ कहा कि अन्यथा की स्थिति में कार्य बाधित होगा। वेतन माह के प्रथम सप्ताह में भुगतान कराने की मांग। महिला कर्मियों ने बताया कि आशा बहुओं के कार्यों की समीक्षा में भी फर्जीवाड़ा हो रहा है। महिला कर्मियों ने एरियर के भुगतान न होने पर 18 मई को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के सामने कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।