{"_id":"75651","slug":"Hardoi-75651-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत्त शिक्षकांे ने मांगा भुगतान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेवानिवृत्त शिक्षकांे ने मांगा भुगतान
Hardoi
Updated Sun, 06 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। बेसिक शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त हुए प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों ने शनिवार को बैठक भुगतान कराने की मांग उठाई। 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को भेजा
सेवानिवृत्त शिक्षक राम विलास सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में नियमित पेंशन की चेक माह की प्रथम तारीख को कट जाने, छठे वेतन आयोग के अनुसार बढ़ी पेंशन के अवशेषों का भुगतान दिलाने, 11 माह के अंतर का शीघ्र भुगतान कराने, राशिकरण के अंतर का अवशेष भुगतान की मांग की गई। 13 अगस्त 2010 को सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा लेखाधिकारी एवं बेसिक शिक्षा अधिकारी की उपस्थिति में हुए समझौते का अनुपालन कराने, जिन शिक्षकों ने जीवित प्रमाण पत्र देर से दिया उनकी पेंशन का भुगतान करने, डीए की आठ प्रतिशत, 10 प्रतिशत, छह प्रतिशत तथा सात प्रतिशत अवशेष किस्तों का भुगतान दिलाने समेत 12 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को भेजा है।