{"_id":"75160","slug":"Hardoi-75160-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"आढ़तियों से गेहूं खरीद पर भंडारण का संकट!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आढ़तियों से गेहूं खरीद पर भंडारण का संकट!
Hardoi
Updated Thu, 03 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। आढ़तियों के माध्यम से गेहूं की खरीद कराने की खबर आने के बाद अधिकारी पसीना पसीना हो रहे है। अगर आढ़तियों के माध्यम से खरीद हुई तो लक्ष्य 1 लाख 3 हजार एमटी सापेक्ष कई गुना खरीद हो जाएगी और ऐसे में भंडारण की समस्या होगी क्यों कि लक्ष्य के अनुरूप ही जिले में भंडारण की व्यवस्था नहीं है। पिछले वर्ष टीन शेड के नीचे गेहूं रखवाना पड़ा था इस बार सरकारी गोदामों में रहने वाला पीडीएस का अनाज का उठान आदि समय से कराकर गोदामों में जगह बनाई गई है फिर भी लक्ष्य के सापेक्ष करीब 20 हजार एमटी भंडारण क्षमता कम है जिसे मई एवं जून के पीडीएस का अनाज का उठान कराकर जगह बनाने का प्रयास किया जाएगा। यही कारण है कि शासन से आढ़तियों के माध्यम से गेहू की समर्थन मूल्य 1285 रूपए प्रति कुंतल की दर पर खरीद कराने की खबर से अफसरों के चेहरों पर पसीना छलक रहा है। सूत्रों के अनुसार शासन द्वारा गेहूं की खरीद मंडी समिति से लाइसेंस प्राप्त आढ़तियों से समर्थन मूल्य पर खरीद कराने की योजना है जिसमें किसान को आढतियों के यहां भी गेहूं बेंचने पर 1285 रूपए प्रति कुंतल के भाव के का भुगतान एकाउंट पेयी चेक से मिलेगा और इसके लिए सरकार द्वारा आढ़तियों को निश्चित सेवा शुल्क दिया जाएगा। जिले में पिछले वर्ष करीब 10 लाख 20 हजार एमटी गेहूं की पैदाबार हुई थी। जिसमें करीब एक लाख एमटी गेहूं की खरीद सरक ारी क्रय केन्द्रों के माध्यम से हुई थी एवं करीब 2.70 लाख एमटी गेहूं की बिक्री निजी क्षेत्र के माध्यम से हुई थी। इस साल करीब 4 लाख एमटी गेहूं की बिक्री होने का अनुमान है जिसमें समय करीब 40 फीसदी गेहूं की बिक्री सरकारी एवं गैर सरकारी क्षेत्रों से हो चुकी है और ऐसे में करीब अभी जिले में 2.5 लाख एमटी गेहूं की बिक्री होने की संभावनाएं बनी हुई है। ऐसे में अगर इस संभावना की 80 फीसदी भी खरीद आढ़तियों के माध्यम से हो गई तो फिर गेहूं संभाले नहीं आएगा और भंडारण को लेकर विकट समस्या उत्पन्न हो जाएगी। एडीएम राकेश मिश्र ने कहा कि अभी आदेश की प्रति नहीं मिली है। शासन के निर्देशानुसार खरीद कराई कराई जाएगी और जो भी दिक्कतें होगी उन्हें दूर कर लिया जाएगा।
विज्ञापन