{"_id":"75021","slug":"Hardoi-75021-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संगठन से बाहर होंगे निष्क्रिय पदाधिकारी
Hardoi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। जिला कांग्रेस कमेटी की मंगलवार को हुई बैठक में जिलाध्यक्ष अजय सिंह ने कहा कि संगठन में निष्क्रिय और उदासीन पदाधिकारियों के स्थान पर सक्षम व ऊर्जावान लोगों को नियुक्त कर शीघ्र ही सक्रिय कमेटियों का पुनर्गठन किया जाएगा।
उन्होंने ब्लाक व नगर अध्यक्षों को अपनी कमेटी में अनुपयोगी व दूसरे दलों से संपर्क किए लोगों को चिह्नित कर सूची बनाने के निर्देश दिए।
कहा कि नगर निकाय चुनाव के बाद जिले की दोनों लोकसभा सीटों पर रणनीति बनाकर चुनाव की गतिविधियों का संचालन कर जीतने की कोशिश की जाएगी। पार्टी कार्यालय पर आयोजित संगठन की बैठक में नगर निकाय चुनाव पूरी तैयारी के साथ लड़ने पर विचार विमर्श किया गया। वक्ताओें ने बिजली की अघोषित कटौती पर चिंता जताते हुए जनप्रतिनिधियों की उदासीनता पर अचरज जताया। उन्होंने गेहूं खरीद में बिचौलियों के हावी होने पर भी रोष जताया। राजीव गांधी पंचायत राज संगठन के जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका व नगर पंचायत चुनाव में प्रतिभाग की तैयारी के लिए नगर कमेटियों की बैठक की तारीख तय हो चुकी है। निर्धारित तिथि को होने वाली बैठकों में प्रत्याशी चयन किया जाएगा। इच्छुक पदाधिकारी इन बैठकों में अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकते हैं। पीसीसी सदस्य प्रमोद सिंह चंदेल ने विधानसभा चुनाव में केंद्रीय नेतृत्व द्वारा हुई त्रुटियों पर प्रकाश डाला। इस मौके पर ब्लाक अध्यक्ष राकेश सिंह, रणकेंद्र सिंह, अकील खां, रमेश सिंह, सेवादल के जिलाध्यक्ष हरिओम त्रिपाठी, लक्ष्मी प्रकाश मिश्रा, रमेश चंद्र दीक्षित, पूरन वर्मा, रामदयाल वर्मा, रजनी दीक्षित, ओमेंद्र पाल, उमा दीक्षित, ममता पाल, नीलू वर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।