{"_id":"74998","slug":"Hardoi-74998-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं भंडारण को लेकर प्रमुख सचिव नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं भंडारण को लेकर प्रमुख सचिव नाराज
Hardoi
Updated Wed, 02 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई/शाहाबाद। जिले में गेहूं क्रय केंद्रों पर अनियमितताएं तो व्याप्त हैं, भंडारण की समस्या भी आ गई है, जिससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। वहीं जिले में हो रही भंडारण की समस्या का मुद्दा प्रमुख सचिव चीनी व गन्ना के सामने भी आ गया, जिससे अफसरों की व्यवस्था पर प्रमुख सचिव नाखुश दिखे। उन्होंने अफसरों को भंडारण की समस्या को दूर करने के निर्देश देते हुए रिपोर्ट शासन में भेजने की बात कही।
जिले में क्रय केंद्रों पर गेहूं की तौलाई होना जितनी बड़ी समस्या है, उससे बड़ी समस्या अब गेहूं के भंडारण को लेकर है। जिसकी जानकारी अब शासन तक भी पहुंच चुकी है। शासन के निर्देश पर ही मंगलवार को प्रमुख सचिव चीनी एवं गन्ना संजीव नायर ने जिले के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। लखनऊ से आते समय प्रमुख सचिव ने संडीला के क्रय केंद्रों पर नजर दौड़ाई और सांडी व शाहाबाद के क्रय केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। जिसके पूर्व उन्होंने शहर में स्थिति पीडब्ल्यूडी निरीक्षण भवन में डीएम एके शुक्ला, एडीएम राकेश मिश्र की उपस्थिति में अफसरों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने गेहूं क्रय केंद्रों का औपचारिक ढंग से खोज खबर लेने को कहा। शाहाबाद में प्रमुख सचिव ने कहा कि किसी केंद्र पर किसानों का गल्ला पड़ा नहीं रहना चाहिए। प्राथमिकता पर गेहूं की खरीद हो। उन्होंने आरएफसी क्रय केंद्र पर आगमपुर के किसानों के दो दिन तक गेहूं पड़े रहने के मामले में सीनियर मार्केटिंग इंस्पेक्टर को लताड़ लगाई। इस मौके पर तहसीलदार देश दीपक सिंह, नायब तहसीलदार को निर्देश दिए कि वह नियमित रूप से खरीद केंद्रों की निगरानी कर किसानों का गेहूं तौलवाएं। उधर, प्रमुख सचिव के आने की भनक पर दलाल इधर उधर छिपे नजर आए। सांडी में शाम साढ़े छह बजे पीसीएफ व डीसीडीएफ केंद्र पर पहुंचे प्रमुख सचिव व अफसरों को देख हड़क ंप मच गया। केंद्र प्रभारी ने बारदाने की समस्या से उन्हें अवगत कराया। उन्होंने डीएम से समस्या निस्तारित कराने को कहा। हालांकि भंडारण की समस्या को लेकर उन्होंने शासन को रिपोर्ट देने की बात कही। इस दौरान एसडीएम सदर रचित राम प्रजापति समेत संबंधित एसडीएम मौके पर मौजूद थे।