फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   परचम फहराने की तैयारी में जुटी भाजपा

परचम फहराने की तैयारी में जुटी भाजपा

Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 09 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरर्दोई। केंद्र में भाजपा की सरकार बनने के बाद अब मोदी का लक्ष्य सूबे में भाजपा का परचम फहराने का हो गया है, जिसकी शुरुआत सदस्यता अभियान से शुरू कर दी गई है। जिला के लिए ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित है, पर नेताओं ने इसे तीन लाख पर पहुंचाने का संकल्प लेकर अभियान की शुरुआत कर दी।
विज्ञापन

सपा के गढ़ में भाजपा ने सेेंधमारी शुरू कर दी है। बीते पालिका चुनाव में बिलग्राम पालिका पर भाजपा का परचम मालत ीरमन गुप्ता ने फहराकर इसकी शुरुआत कर दी थी। इसके बाद हुए लोस चुनाव में जिले की दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी अंशुल वर्मा व डा. अंजू बाला ने कब्जा कर लिया। इसके बाद रिक्त मल्लावां ब्लाक प्रमुख सीट पर के उपचुनाव में भाजपा ने कब्जा कर सांसद की बहन शबनम को विजयी बनाया। वरिष्ठ नेताओें का मानना है कि भाजपा के साथ जुड़े मतदाता जब कार्यकर्ता के रूप में सदस्यता ले लेंगे तो पार्टी मजबूत ही नहीं, बल्कि सूबे में सरकार भी बना लेगी।
विज्ञापन

इसी मुकाम को पाने को पार्टी हाईकमान ने जिले मेें ढाई लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया, पर नेताओं ने इसमें 50 हजार की संख्या बढ़ाते हुए लक्ष्य 3 हजार तय कर लिया। जिलाध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा ने कहा कि अब तक 25 हजार सदस्य बन चुके हैं, निर्धारित अवधि में लक्ष्य के सापेक्ष ज्यादा सदस्य होंगे। जिससे वर्ष 17 की मंजिल आसान हो जाएगी। उधर, भाजपा ने जिले में संगठनात्मक दृष्टिकोण से पचास मंडल बनाए हैं। हर मंडल मेें 100 सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे। एक सदस्य बनने के लिए 100 सामान्य सदस्य बनाने होंगे। सेक्टर स्तर पर सदस्य बनाने को 8 से 10 तक व बूथ स्तर पर सदस्य बनाने को 19, 20, 21 को विशेष कैंप का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed