फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अमीन, चपरासी पर गाज

अमीन, चपरासी पर गाज

Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 05 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
संडीला। राजस्व वसूली क ो लेकर एसडीएम ने गुरूवार को तहसील सभागार में अमीनों की बैठक की। समीक्षा के दौरान उन्हाेंने खराब वसूली के चलते एक अमीन व उसके चपरासी को प्रतिकू ल प्र्रविष्टि दी और चार अमीनों को चेतावनी देते हुए वसूली की स्थिति क ो सुधारने को कहा।
विज्ञापन

एसडीएम जीसी श्रीवास्तव ने तहसील के सभी अमीनों को बुुलाकर समीक्षा की। वसूली की स्थिति यद्यपि मानक के अनुसार उसके आस पास ही रही, पर वसूली में सुधार लाने की अपेक्षा की गई। व्यापार कर, विद्युत बकाया देयों की वसूली, ग्राम समाज के जुर्माना संबंधी देेयों की वसूली, कोर्ट शुल्क की वसूली तथा स्टांप से संबंधित मामलों की वसूली पर ध्यान दिया गया और वसूली को विशेष अभियान चलाने को कहा गया। इसके अलावा बंधक जमीनों से संबंधित बकाए की वसूली को संबंधित काश्तकारों की चल अचल संपत्ति एवं जमीन पर खड़ी फसल की नीलामी को कहा गया।
विज्ञापन

तहसील के टाप 10 एवं दो लाख से ऊपर के बकाएदारों से वसूली को जल्दी अभियान चलाया जाएगा। समीक्षा के दौरान खराब वसूली के चलते अमीन इजराइल व चपरासी शफी को प्रतिकू ल प्रविष्टि दी गई। कुंदन लाल, कृष्णानंद, ओमप्रकाश व सैफ अली आबिर को चेेतावनी दी गई कि वह जल्द वसूली की स्थिति में सुधार लाएं। एसडीएम ने बताया कि अभिलेखागार के कुछ अभिलेखों में कर्मियों द्वारा गड़बड़ी की गई, जिसकी जांच चल रही है। उन्हाेंने बताया कि खराब वितरण एवं तमाम शिकायतों के चलते अटसलिया भूण एवं नरायनपुर सूंडा के कोटेदारों को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed