{"_id":"37-207344","slug":"Hardoi-207344-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेमी आटोमैटिक किचन में बनेगा हाटकुक्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेमी आटोमैटिक किचन में बनेगा हाटकुक्ड
Hardoi
Updated Mon, 24 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। आंगनबाड़ी केंद्रों पर आने वाले बच्चों को दिए जाना वाला हाटकुक्ड अब सेमी ऑटोमैटिक किचन में बनाया जाएगा। निदेशालय के निर्देश पर सभी स्वयं सहायता समूह संचालकों को सेमी ऑटोमैटिक किचन बनवाने के लिए कहा है।
एनजीओ को आदेश देते हुए किचन का निर्माण करवाने के साथ ही सीडीपीओ को सुपरवाइजरों के माध्यम से किचन का दैनिक निरीक्षण करवाने के निर्देश दिए। जिले में बाल विकास विभाग से संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को गरमा गरम हाटकुक्ड दिया जाता है। जिले के सभी विकास खंडों में अब यह व्यवस्था स्वयं सहायता समूहों को दे दी गई। स्वयं सहायता समूह बच्चों को खाना परोस रहे हैं, जिन पर भी अब कड़ाई करनी शुरू कर दी गई। बच्चोें की सेहत को ध्यान में रखते हुए निदेशालय ने जहां एक ओर भोजन का मीनू बदल दिया है, वहीं अब स्वयं सहायता समूहों को बेहतर भोजन बनाने के लिए एनजीओ को सेमी ऑटोमैटिक किचन का निर्माण कराने के लिए कहा है।
इसके अलावा सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों के संग बैठ कर जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने सभी को आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा किचनों का दैनिक रूप से निरीक्षण करने के निर्देश दिए। बाल विकास परियोजना अफसरों से कहा कि वह अपने ब्लाक की सभी कार्यकत्रियों को किचनों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता जांचने के लिए कहा। इसके अलावा राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत दी गई जानकारियों से भी अवगत कराया।