फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   दिवाली पर निकली चोरों की बारात

दिवाली पर निकली चोरों की बारात

Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Sun, 26 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
कछौना। दीपावली की रात चोरों ने गौसगंज के गांव नेवादा में चार घरों को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। एक घर में गृहस्वामी ने जब एक चोर को पकड़ लिया तो उसके साथी ने गृहस्वामी को गोली मारकर घायल कर दिया। जिसे उपचार को ट्रामा सेंटर ले जाया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, कासिमपुर थाना क्षेत्र के गांव नेवादा गौसगंज में गुरुवार की रात चोरों ने कहर बरपाते हुए चार घरोें को निशाना बनाकर जमकर लूटपाट की। गांव के अनवारुल हक ने बताया कि उसके पुत्र फिरोज आलम, महबूब आलम तथा पड़ोसी इस्ताक के परिवार के लोग मल्लावां एक शादी समारोह में भाग लेने गए थे। उसके बड़े पुत्र ने पड़ोसी जानी आलम को घर की रखवाली सौंपी थी। जानी आलम के अनुसार वह महबूब के घर में लेटा था, तभी आधा दर्जन नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और उसके तमंचा लगाकर घर में रखी 40 हजार की नगदी, 25 हजार के जेवर, फिरोज के घर से 15 हजार की नगदी व 10 हजार के बर्तन चोरी कर ले गए।
विज्ञापन

इसके बाद उन्होंने पड़ोसी यासीन के घर का ताला तोड़ा, जहां स्कूली बच्चे रहते थे। बच्चों के बस्ते फेंककर वह पड़ोसी इस्ताक के घर घुसे। यहां से वह डेढ़ लाख की नगदी, दो लाख के जेवर व बर्तन उठाकर भाग रहे थे, तभी इस्ताक ने एक चोर को पकड़ लिया। जिसके चिल्लाने पर उसकी साथी ने इस्ताक को गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। तभी इस्ताक के परिवार के लोग वह इकट्ठा हो गए और घायल इस्ताक को लेकर ट्रामा सेंटर चले गए, जहां इस्ताक जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। सूत्रोें की माने मेें जांच पड़ताल के दौरान चोरों का एक तमंचा पुलिस को मिला है, वहीं एक चोर को ईट मारकर घायल करने की बात भी बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बेखौफ चोरों ने एक महाविद्यालय में घुसकर सिलेंडर पार करने का प्रयास किया, जिसे प्रबंधक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस बाबत एसओ बीपी यादव ने बताया कि चार अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। घटना की जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed