{"_id":"37-202101","slug":"Hardoi-202101-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी बेसिक ने ली बीईओ की क्लास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी बेसिक ने ली बीईओ की क्लास
Hardoi
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। एडी बेसिक लखनऊ मंडल ने गुरुवार को जिले के परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण किया और बीईओ के साथ बैठक कर निर्देश दिए। उन्होंने टीचरों की उपस्थित और शिक्षा की गुणवत्ता दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
एडी बेसिक महेंद्र सिंह राणा ने गुरुवार को स्कूलों का निरीक्षण किया। उन्होंने संडीला, कछौना और नगर क्षेत्र के स्कूलों में पहुंच कर टीचरों की उपस्थित और शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। इसके बाद बीएसए दफ्तर पहुंचकर बीईओ के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने बीईओ से स्कूल में टीचरों की उपस्थित शत प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि निरीक्षण के दौरान स्कूल की शैक्षिक गुणवत्ता की भी जांच की जाए और बेहतर करने का प्रयास कराया जाए। इसके अलावा ड्रेस वितरण में पारदर्शिता अपनाई जाए और ड्रेस गुणवत्तायुक्त मुहैया कराई जाए। इस मौके बीईओ और जिला समन्वयक मौजूद थे।