फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   वालीबाल में लखीमपुर अव्वल

वालीबाल में लखीमपुर अव्वल

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
भरावन। मंडलीय वालीबाल प्रतियोगिता में हरदोई की सीनियर बालक की टीम को लखीमपुर ने हरा दिया। बीवीएम इंटर कालेज भरावन के प्रांगण में सुबह से शाम तक चली प्रतियोगिता में सभी टीमों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। विजयी टीमों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

समापन करते हुए डीआईओएस जेपी मिश्र ने कहा कि कहा कि खेलकूद के जरिए बच्चों में राष्ट्रीयता की भावना पनपती है, इसलिए सभी स्कूलों में खेलकूद की गतिविधियों को बढ़ावा मिलना चाहिए। प्रतियोगिता में सीनियर बालक में हरदोई उपविजेता रहा, जबकि लखीमपुर खीरी विजेता। सब जूनियर बालर्क में रायबरेली ने लखीमपुर खीरी को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। सीनियर बालिका में लखनऊ की टीम ने लखीमपुर को हराकर अव्वल रहा। सब जूनियर बालिका में हरदोई के अतिरिक्त अन्य किसी जिले की टीम ने भागीदारी नहीं ली। प्रधानाचार्य प्रेम प्रकाश मिश्र ने सभी टीमों का उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में अशोक राय, ध्यान गिरि, दयाराम, प्रेमकुमार, सुशील कुमार आदि ने सहयोग किया। जिला सचिव अवधेश त्रिपाठी ने संचालन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed