फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रात होते ही पसर जाता अंधेरा

रात होते ही पसर जाता अंधेरा

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। वार्ड संख्या बारह नागर पूर्वी में गंदगी और पेयजल के साथ ही तिराहे से गोपामऊ चुंगी तक रोड की खराब हालत समस्या बनी हुई है। लोगों ने मसजिद के निकट गंदगी पड़ने से नमाजियों को दिक्कत होने की भी समस्या रखी।
विज्ञापन

वार्ड के मोहसिन अली ने बताया कि चपरतला रोड के अलावा गलियों में पाइप लाइन नहीं है। तिराहे पर कोई सोलर लाइट न होने से रात को अंधेरा रहता है। नगर में गृहकर निर्धारण में आम लोगों की आर्थिक स्थित को नजरअंदाज किया गया। कुम्हार गली के प्रमोद कुमार ने बताया कि उनकी गली में इंटरलाकिंग होने से आसानी हुई है। सफाई की स्थिति भी ठीक है, पर पेयजल को लेकर दिक्कत बनी हुई है। मोहम्मद शहूद ने बताया कि वार्ड में शाकिर कुरैशी के मकान से गोपामऊ चुंगी तक पिछली पंचवर्षीय में लगा खड़ंजा जगह-जगह से टूट चुका है। भारी गड्ढे परेशानी का सबब बने हैं।
विज्ञापन

रोड के किनारे और मसजिद के निकट कूड़ा पड़ने तथा इसे कई-कई दिन तक न उठाने से नमाजियों को दिक्कत हो रही है। राहत खां ने कहा कि सामने की सड़क पर डामर पड़ने से आसानी हुई है। सोलर लाइट लगने से अंधेरे से निजात मिल गई, पर अभी बुद्धा के मकान गोपामऊ चुंगी तक रोड नहीं बनी है। गोपामऊ चुंगी वाली रोड बनने से वार्ड के लोगों को रसोई गैस लाने ले जाने से लेकर पुलिस चौकी तक पहुंचने में लंबा चक्कर काटना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
‘बुद्धा और बशीर के मकान से गई सड़कोें का प्रस्ताव हो चुका है। गोपामऊ चुंगी रोड निर्माण के लिए प्रयास करूंगी। वार्ड में सफाई के लिए विशेष प्रयास होंगे।’ रुखसाना बेगम, सभासद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed