फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   छापा मारने गई पुलिस पर पथराव

छापा मारने गई पुलिस पर पथराव

Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। थाना क्षेत्र के शेखसराय मोहल्ले में सोमवार को तड़के मवेशी काटने की खबर मिलते ही थाना पुलिस ने घेराबंदी कर छापा मारा। इसके विरोध में परिवार की महिलाओं ने पुलिस पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई। पुलिस ने मौके पर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, मोहल्ला शेखसराय निवासी नसीम कसाई के घर तड़के एक बैल को पकड़कर ले जाने और उसे काटने की जानकारी मिलते ही थाना इंचार्ज बृजेश त्रिपाठी, कसबा चौकी इंचार्ज फूल सिंह सुबह करीब 4:50 बजे फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मकान की घेराबंदी शुरू कर दी। भनक लगते ही कसाई के परिवार के लोगों ने छत से पथराव शुरू कर दिया। इससे मौके पर भगदड़ मच गई। पुलिस ने जैसे तैसे घर में घुसकर नसीम को दबोच लिया मौके पर एक जिंदा बैल बरामद हुआ। मौका पाकर उसके साथी शानू व टुइयां फरार हो गए।
विज्ञापन

पुलिस नसीम और बैल को लेकर थाने आई, जहां नसीम के विरुद्ध कार्रवाई कर बैल को ग्रामीण के सुपुर्द कर दिया। इस कार्रवाई से इलाके में खलबली मच गई। उधर, पुलिस ने तीन माह के दौरान मवेशी काटने के मामले में छापामारी की। मौके पर मवेशी अथवा मांस बरामद हुआ, पर इन कार्यवाहियों के दौरान फरार आरोपियों की तलाश में लापरवाही बरती गई, जिससे इस कारोबार से जुड़े लोगों के हौसले बुलंद है। सूत्रों की माने तो फरार आरोपी ही नाम बदलकर अलग-अलग इलाके में मवेशी काटने का धंधा कर रहे हैं। इन्हें पुलिस का भी खौफ नहीं है। यही वजह है कि जब भी इनके घरों पर पुलिस छापामारी करती है, तो पथराव का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
क्षेत्र में घटी घटनाएं---
19 जून- शेखसराय में छापे के दौरान पुलिस पर पथराव, पांच गिरफ्तार, चार फरार, एक क्विंटल मवेशी का मांस बरामद, 21 अगस्त-पुलिस ने घर से तीन बैल बरामद किए, तीन आरोपी फरार, 23 अगस्त-घर से पुलिस ने 11 मवेशी पकड़े, पांच आरोपी फरार, 28 अगस्त-पुलिस ने छापामार एक को दबोचा, साथी फरार, मांस बरामद, 3 सितंबर-छापे के दौरान सिपाही को घायल किया, एक गिरफ्तार, तीन फरार, 15 सितंबर-पुलिस की छापामारी में पथराव, एक पकड़ा, दो फरार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed