{"_id":"37-197907","slug":"Hardoi-197907-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजबहे में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजबहे में पानी नहीं, सूख रहीं फसलें
Hardoi
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सूखे की मार झेल रहे किसानों को नहरों व रजबहों में भी पानी नहीं मिल रहा है। उन्नाव ब्रांच की बड़ी नहर से निकलने वाले भदैचा रजबहा में भी पानी न होने से समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सुरसा के ग्राम सर्रा से थाना बघौली के बन्नापुर तक जाने वाले रजबहे में पानी न होने पर अब किसानोें ने प्रदर्शन की चेतावनी दी। किसानाें ने एक सप्ताह में पानी देने की मांग की।
ग्राम पचकोहरा, पुन्निया, सूरापुर, अशरफाबाद, कराही, भैनामऊ व पैड़ापुर के तमाम किसानों ने सीएम को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को देते हुए रजबहे में पानी न होने की समस्या से अवगत कराया। किसानों ने बताया कि सुरसा के सर्रा गांव से बघौली के बन्नापुर तक भदैचा रजबहे में उचित मात्रा में पानी नहीं है, जबकि खरीफ की फसल को पर्याप्त पानी की जरूरत है, जबकि रजबहे में से ग्राम सर्रा तथा खजुरहरा के आसपास कुछ दबंगों ने खांदी व बंधे लगा दिया। जिसकी सूचना भी नहर विभाग व सिंचाई विभाग के जिम्मेदारों को दी गई, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
अब स्थिति यह है कि खजुरहरा के आगे छोलीबीरिया, सिंघुआमऊ, पैड़ापुर, पचकोहरा, पुन्नियां, ककराही, वल्लीपुर व हथियाई गांव में पानी नहीं पहुुंच रहा है, जिससे धान की फसल सूख रही है। बताया कि कई बार शिकायत भी की गई, पर सुनवाई नहीं हुई। किसानों ने एक सप्ताह में समस्या का समाधान करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी भी दी। इस दौरान भूरालाल, भैयालाल, मनोजी, राजेश, बृजेश शुक्ला, मदन, अशोक कुमार, सर्वजीत, जुगराज और राजीव आदि मौजूद थे।