{"_id":"37-197900","slug":"Hardoi-197900-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीशम के आठ पेड़ काटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीशम के आठ पेड़ काटे
Hardoi
Updated Tue, 16 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां/सांडी। बीती रात मल्लावां के पास स्थित राघौपुर रोड पर खड़ी बेशकीमती शीशम के छह पेड़ कट गए। इधर, सांडी के गांव आदमपुर स्थित बाग से दो शीशम के पेड़ चोर काट ले गए।
मल्लावां क्षेत्र अंतर्गत राघौपुर रोड स्थित निबी तालाब के पास खड़े हरे शीशम के 6 पेड़ों को चोरों ने काट डाला और उसकी लकड़ी भी गायब कर दी और चंद कदम दूर तैनात पिकेट पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सुबह जानकारी होने पर वन विभाग के बीट प्रभारी हरिनाम सिंह ने तहरीर देकर चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इधर, कटियारी क्षेत्र के रोहिणी सिंह का आदमपुर गांव में बाग है, जिसमें खड़े शीशम के पेड़ रातों रात चोर काट ले गए। काटे गए पेड़ की लकड़ी की कीमत एक लाख रुपये की आंकी जा रही है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। भगवान दास गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।