फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   अंर्तजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

अंर्तजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश

Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Thu, 11 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। सूबे मेें नीली बत्ती लगाकर ट्रकों में लूटपाट करने वाले गिरोह का बुधवार को एसएसपी गोविंद अग्रवाल ने पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया कि इस गिरोह के कई सदस्य पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं, लेकिन सरगना राजू भदैचा फरार है। इसकी तलाश में जगह जगह छापेमारी की जा रही है। उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा।
विज्ञापन

एसएसपी ने कहा कि जिले के अलावा शाहजहांपुर, बरेली, कानपुर, लखीमपुर खीरी व लखनऊ आदि जनपदों में गैंग के सदस्य लूट को अंजाम देते थे। पाली थाना क्षेत्र मेें 29 मई की रात एक प्लाईवुड व मोटर पार्ट्स से भरा ट्रक लूटा गया था। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद हुई जांच पड़ताल में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भदैचा निवासी हर्षित उर्फ हर्षवर्धन और कुतुआपुर निवासी श्यामनाथ द्विवेदी का नाम प्रकाश में आया। दोनों को गिरफ़्तार कर पूछताछ की गई। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने बीते दिनों सांडी रोड स्थित राजू भदैचा के फार्म हाउस के दो कमरों से प्लाईवुड बरामद की थी। लुटेरों ने चालक यूसुफ निवासी भोजीपुरी झिगोलिया, क्लीनर नरेंद्र साहू को बंधक बनाकर दो दिन बाद लखनऊ के मोहनलाल गंज में छोड़ा। वहीं ट्रक को कानपुर नगर क्षेत्र में लावारिस छोड़ दिया था। पूछताछ के दौरान हर्षित व श्यामनाथ ने बताया कि वह लोग इनकम टैक्स अधिकारी, सेल टैक्स अधिकारी बन नीली बत्ती की गाड़ी लेकर ट्रक को रोक कर लूटते थे। बरेली से तेल भरा हुआ ट्रक लूटकर उसका माल रामा ट्रेडिंग कंपनी में रखा था। जिसको कोतवाली पुलिस ने 16 अगस्त को छापामार कर बरामद किया था। छापे के दौरान राजू भदैचा मौके से फरार हो गया था और वहां मौजूद नीरज सिंह ने गोदाम में आग लगा दी थी। जिसे मौके पर गिरफ्तार किया गया था। वहां से एक ट्रक भी बरामद किया गया था। जो जनपद शाहजहांपुर से चोरी किया गया था। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि राजू भदैचा व उसके सदस्यों ने पिपरौला के निकट मिश्रा कोल्ड स्टोर के पास से ट्रक चालक को बंधक बनाकर 16 टन चावल व मोबाइल भी लूटा था। इस घटना में राजू भदैचा के साथी जुगुल किशोर गुप्ता और वीरेश को शाहजहांपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इससे पूर्व गैंग लीडर राजू भदैचा ने जेल में रहते हुए महेश गुप्ता से मिलकर पप्पू ट्रक चालक की हत्या कर दी थी। इसमें महेश व राजू भदैचा ने चीनी मिल से स्कैप चुराकर बेचा था। चालक के हिस्सा मांगने पर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि गिरोह के अधिकतर सदस्य जेल पहुंच चुके हैं। सरगना की तलाश की जा रही है। इस मौके पर एएसपी पूर्वी अजय शंकर राय व पीआरओ नीरज वालिया मौजूद रहे।
विज्ञापन


इंसेट
ये भी हैं पुलिस के निशाने पर
राजेंद्र सिंह उर्फ राजू निवासी भदैचा, अजय पाल सिंह निवासी भदैचा, महेश गुप्ता निवासी पीतांबर गंज, टिल्लू उर्फ संजय कश्यप निवासी ठाकुर गंज, पंकज सिंह निवासी भदैचा, मुशीर निवासी मतुआ, नीरज सिंह निवासी भडैय्या, पिंटू कुमार निवासी फर्दापुर, आशीष अवस्थी निवासी भडैय्या, सयदू निवासी खजुरहरा, श्रीकृष्ण निवासी ककरहिया, धीरज मिश्र निवासी विभूति नगर, हर्षित उर्फ हर्षवर्धन निवासी भदैचा, श्याम नाथ त्रिवेदी निवासी कुतुआपुर, जुगुल किशोर गुप्ता निवासी पीतांबर गंज, वीरेश कुमार निवासी कोतवाली शहर
विज्ञापन
विज्ञापन


इंसेट
आयकर विभाग करेगा संपत्ति की जांच
गैंग के सरगना राजू भदैचा की बेनामी संपत्ति की जांच प्रर्वतन दल और आयकर विभाग करेगा। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से प्रर्वतन दल और आयकर आयुक्त को पत्र भेजा गया है। जिसमें राजू भदैचा के अलावा उसके रिश्तेदारों के नाम खरीदी गई संपत्ति की भी जांच होगी। इसमें श्याम नाथ के पास मिल, अल्टो कार, मौसी राम के नाम खरीदी गई सफारी, राजेपुर में बना फार्म हाउस, सांडी रोड़ पर बना मकान, महेश गुप्ता के साथ की गई प्लाटिंग, नैमिष में बड़ा प्लाट, लखनऊ, उन्नाव, सीतापुर, लखीमपुर और दिल्ली में बेनामी संपत्ति, रामा ट्रेडिंग कंपनी जो केरोसिन की गोदाम है।


इंसेट
गैंग के सरगना राजू भदैचा पर जिले सहित आसपास के जिलों के थानों में 26 मामले दर्ज हैं। इनमें शहर कोतवाली में 18, सुरसा में 4, कोतवाली देहात में एक, खीरी में एक, शाहजहांपुर के कांट में एक, बरेली सीवीगंज में एक, बेनीगंज में एक मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed