{"_id":"37-197006","slug":"Hardoi-197006-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाटकुक्ड पर भड़के डीपीओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाटकुक्ड पर भड़के डीपीओ
Hardoi
Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। हाटकुक्ड को लेकर लगातार आ रही शिकायतों व ब्लाकवार अलग-अलग लगाई गई स्वयं सेवी संस्थाओं का क्रियान्वयन परखने के लिए निकले डीपीओ भी हैरान हुए बगैर न रह सके। चार ब्लाकों के केंद्रीय किचन के निरीक्षण में जहां तीन जगह उन्होंने संस्थाओं को नोटिस जारी करते हुए भुगतान पर रोक लगाने तक की चेतावनी दे डाली। वहीं निर्देशों का पालन न करने के आरोप में एक सीडीपीओ को नोटिस एवं एक सुपरवाइजर को कारण बताओ नोटिस जारी कर दी है।
हाटकुक्ड की आ रही शिकायतों के बाद जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने सबसे पहले सांडी के केंद्रीय किचन का निरीक्षण किया, जिसमें मुख्य सेविका बिना कोई सूचना दिए छुट्टी पर मिलीं, जबकि उनको प्रतिदिन निरीक्षण करने के निर्देश थे। जिसको लेकर उनको नोटिस जारी कर दी गई। यही नहीं किचन का निरीक्षण करने पर भोजन मानक के अनुरूप नहीं पाया गया। यही नहीं सभी केंद्रों पर आपूर्ति होना भी नहीं पाया गया। जिस पर डीपीओ ने एनजीओ को नोटिस जारी करते हुए भुगतान पर कटौती करने की चेतावनी भी दे दी। इसके बाद बिलग्राम केंद्रीय किचन में भी लगभग यही हालात मिले जिसके चलते संस्था को नोटिस जारी कर दी गई।
इसके बाद माधौगंज के हुए निरीक्षण में पाया गया कि शत प्रतिशत भोजन नहीं पहुंचाया जा रहा पा रहा। रास्ता खराब होने की बात बताई गई। संस्था को नोटिस व सीडीपीओ को चेतावनी जारी करते हुए रास्ता खराब वाली जगहों की सूची मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा मल्लावां केंद्रीय किचन का भी निरीक्षण किया, जिसमें किचन बंद पाया गया, लेकिन सीडीपीओ द्वारा बताया गया कि हर जगह हाटकुक्ड पहुंचाया जा रहा है। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी प्रकाश कुमार ने बताया कि हाटकुक्ड को लेकर और अधिक पारदर्शिता लाने के लिए निरीक्षण और बढ़ाए जाएंगे। क्रास चेकिंग भी कराई जाएगी। योजना का क्रियान्वयन शत प्रतिशत तय किया जाएगा।