फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पैरा में थम गई विकास की रफ्तार

पैरा में थम गई विकास की रफ्तार

Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Mon, 08 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
कछौना। विकास ख्ंाड क्षेत्र के तहत ग्राम पंचायत बाण के राजस्व गांव पैरा को वित्तीय वर्ष 2013-14 में लोहिया समग्र विकास योजना में चयनित किया गया था। वित्तीय वर्ष समाप्त होने के बावजूद यहां अब तक कुछ भी विकास कार्य नहीं हुआ, जो हुए वह सिर्फ कागजों पर। जिले के प्रभारी मंत्री ने दो माह पहले इस गांव का भ्रमण कर हकीकत देखी थी। खामियां मिलने पर उन्होंने कई कर्मचारियों को निलंबित भी किया। इसके बावजूद स्थिति जस की तस है।
विज्ञापन

वित्तीय वर्ष 2013-14 बीत चुका है और वित्तीय वर्ष 2014-15 के छह माह गुजरने को हैं, लेकिन पैरा गांव से विकास कोसों दूर है। गांव में घुसते ही हाल में बनी जर्जर सीसी सड़क के गड्ढों को छिपाने के लिए उस पर मिट्टी डाली गई है। गांव की गलियों में न ही आरसीसी है न ही खडंजा। नालियां चोक और बजबजा रही है। सडंाध के कारण आस पास के लोगों का जीना दूभर है। ग्राम प्रधान गुरू प्रसाद ने बताया कि आरसीसी का जितना प्रस्ताव था उसमें 50 मीटर कम बनी है जो बनी है उसमें मानक का प्रयोग नहीं किया गया। जिसके चलते किनारे धंस रहे हैं। बताया कि 27 आवासों का प्रस्ताव दिया गया था जिसमें 21 लोगों को प्रथम किश्त का धन मिला शेष आवास धनाभाव के कारण अधूरे पड़े हैं। 222 स्वच्छ शौचालय के प्रस्ताव के सापेक्ष 78 बन चुके है शेष का कार्य धनाभाव के कारण रुका है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हुए विकास कार्यों में मानकों का पालन नहीं किया गया है। जिसकी शिकायत वह आलाधिकारियों से कर भी चुके है। लेकिन गांव की हालत जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में सीडीओ आरएन सिंह ने बताया कि वे इस ओर जानकारी करेेंगे अगर कहीं कोई समस्या है तो उसे दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed