फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा...

Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 02 Sep 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। गजानन सेवा समिति के तत्वावधान में वंशीनगर स्थित नागेश्वर नाथ मंदिर में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान सोमवार की प्रातकाल आचार्यो द्वारा विघभन विनाशक गजानन महाराज का विधि विधान पूर्वक पूजन, अर्चन व आरती आदि कार्यक्रम संपन्न कराए गए। देर शाम शानू महेंद्रा द्वारा आयोजित हुए गणेश जगराता ने ऐसा समां बांधा कि भक्त जन झूमते नजर आए।
विज्ञापन

सहयोगी कलाकारों में रामआसरे, विनीता, सोमनाथ, रवि तिवारी, प्रभाकर पांडे शामिल रहे। जगराता के दौरान श्रद्धालुओं ने भी ईश्वर से प्रार्थना की। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीना अग्रवाल, पूर्व चेयरमैन उमेश अग्रवाल, एडीएम विजय गुप्ता, समीर सिंह, मनीष चतुर्वेदी, मोनी पाठक, दीपक त्रिवेदी आदि मौजूद थे। इसके अलावा नित्य की भांति महाआरती व प्रसाद का वितरण किया गया। उधर, सिद्धि विनायक सर्राफा मंडल के तत्वावधान में सिनेमा रोड कंपाउंड में चल रहे आठवें महापूजन उत्सव में भक्तों का रैला लगा रहा। सिद्धि विनायक की एक झलक पाने को श्रद्धालुओं की लंबी कतार दिखाई दी। सोमवार को सुबह की आरती राजू मेहरोत्रा एवं भीम राव मराठा ने की। सायंकाल महिला भजन संध्या का कार्यक्रम और विशेष आरती हुई।
विज्ञापन

विशेष आरती अर्जुन मेहरोत्रा ने की। नीरज कपूर व प्रदीप रस्तोगी ने बताया कि दो सितंबर को वृंदावन के विशेष कलाकारों द्वारा सुंदरकांड का पाठ होगा। इस मौके पर सर्राफा कमेटी अध्यक्ष अनिल महेंद्रा, अक्षय महेंद्रा, गोपाल मेहरोत्रा, भोला नाथ रस्तोगी, अभिषेक रस्तोगी, विष्णु प्रजापति, दीपक वर्मा, लल्लू गुप्ता, राजा रस्तोगी, दीपू कपूर, राजीव भल्ला, शिव नारायन, अशोक कु मार आदि मौजूद थे। उधर, विनायक समिति के तत्वावधान में अग्रवाल धर्मशाला में चल रहे गणेश उत्सव के दौरान सोमवार की देर शाम जुबैर हाशमी, अश्विनी श्रीवास्तव, स्मृति भंडारी व अनुमिता सिंह ने अपनी प्रस्तुतियां देकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। बंबई से आए कलाकारों का स्वागत रोड शो से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोड शो लखनऊ रोड, बड़ा चौराहा, नुमाइश चौराहा, घंटाघर रोड, अस्पताल रोड से होते हुए अग्रवाल धर्मशाला पहुंचा। इसके पूर्व जूनियर व सीनियर दो वर्गों में सुलेख प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान चित्रकला प्रतियोगिता के परिणामों की भी घोषणा की गई, जिसमें प्राइमरी वर्ग में अनुराग मौर्य, खुशी अग्रवाल व पूर्णिमा सिंह प्रथम, द्वितीय व तृतीय, जबकि जूनियर में शिव गुप्ता, राहुल दीक्षित व हर्षित पटेल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय एवं सीनियर वर्ग में अक्षत गुप्ता, आशीष मिश्रा व प्रज्जवल पाल को प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। इस मौके पर सोमेंद्र अग्रवाल, अपूर्व माहेश्वरी, राजकुमार अग्रवाल, राजीव गुप्ता, श्यामजी गुप्ता, गौरव सिंह भदौरिया, अंकुर मित्तल, देवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
इंसेट---
दोषों से मुक्ति दिलाता वैदिक स्तुति अथर्वशीर्ष
हरदोई। भगवान गणेश को प्रसन्न करने को शास्त्रों में कई जप, मंत्र, पूजा व आरती आदि के महत्व का वर्णन बखूबी मिलता है। जानकारों का कहना है कि सबसे ज्यादा अहमियत गणपति अथर्वशीर्ष की मानी जाती है। जिसका आह्वान करने पर निश्चित श्रद्धालुओं के व्यावहारिक जीवन तक में मौजूद सभी बाधाएं खुद भी खुद दूर हो जाती हैं। शास्त्री उमाकांत अवस्थी ने कहा कि भगवान गणेश बुद्धि, धन, ज्ञान, यश, सम्मान पर और तमाम भौतिक सुखों को देने वाले देवी-देवताओं के रूप में पूजनीय हैं। गणेश की प्रसन्नता को शास्त्रों में कई जप, तप, मंत्र, पूजा व आरती का महत्व है। जानकारों की माने तो सबसे ज्यादा तो अहमियत गणपति अथर्वशीर्ष की आज भी है। यह मूलत भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। यह जिसमें भगवान गणेश के आह्वान से लेकर ध्यान, नाम से मिलने वाले शुभ फल आदि शामिल है। इस मौके पर प्रद्युम्न गुप्ता, अनिल गुप्ता, सुनील गुप्ता आदि मौजूद थे।
इंसेट---
हृदय रूपी गोकुल में कराओ प्रभु प्राकट्य तो बात
हरदोई। भगवान का प्राकट्य अपने हृदय रूपी गोकुल में कराकर देखो तो और बात है। जीव यदि अपनी गौ रूपी इंद्रियों की लगाम गोपाल को सौंप दे तो उनकी इंद्रियों का भटकाव रुक जाएगा। विष्णु नारायन धर्मशाला में गणेश उत्सव के दौरान हो रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान यह बात सत्यपाल महाराज ने कही। कहा कि राम भगवान की मर्यादा शिव की भक्ति से परमात्मा की प्राप्ति संभव है। जीव की बुद्धि में जब ब्रह्म की स्थापना होती है तो जीव के माया के बंधन खुल जाते हैं। भक्ति के पद पर चलने वाले जीव को परमात्मा बुद्धि का योग प्रदान करते हैं।

इंसेट---
बच्चों के साथ मंच पर सांसद ने किया नृत्य
संडीला। एक मैरिज हाल में चल रहे गणेश उत्सव कार्यक्र्रम में बीती रात पहुंची सांसद अंजूबाला ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना की और बच्चों के नृत्य प्रतियोगिता प्रोग्राम में भी हिस्सा लिया। सांसद ने भगवान गणेश की पूजा अर्चना के बाद मंच पर बच्चों की नृत्य प्रतियोगिता में शामिल होकर नृत्य भी किया। उत्सव स्थल पर बरेली से आई झांकियों का प्रदर्शन किया गया। नृत्य में वैदही बाथम, स्नेहा गुप्ता तथा आराध्या गुप्ता प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रही। विजेताओं को समिति के अध्यक्ष गौरव गुप्ता ने सम्मानित किया। मंगलवार को सुबह उन्नाव रोड से भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली जाएगी जो इमलियाबाग चौराहे तक पहुंचेंगी। उसके बाद प्रतिमा को विसर्जन के लिए नैमिषारण्य ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed