फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   आंधी-तूफान से तबाही, छह की मौत

आंधी-तूफान से तबाही, छह की मौत

Fri, 13 Jun 2014 05:32 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Fri, 13 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
हरदोई/बिलग्राम/मल्लावां। जिले में गुरुवार को आए आंधी तूफान से सैकड़ों पेड़ और बिजली पोल धराशाई हो गए। मल्लावां क्षेत्र में बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई, जबकि आंधी से बचाव को दीवार के सहारे खडे़ एक परिवार पर दीवार पलट गई, जिससे बच्चे और उसकी मां की मौत हो गई, जबकि पिता और उनकी बेटी घायल हो गई। वहीं माधौगंज क्षेत्र में भी दीवार गिरने से एक की मौत हो गई। उधर, मल्लावां क्षेत्र में ही दो अन्य लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

गुरुवार को सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थी। शाम पांच बजे आई आंधी से लोगों को गर्मी से भले ही राहत मिली हो, पर जगह-जगह पेड़ और बिजली के पोल गिर गए। मल्लावां क्षेत्र में आंधी पानी के दौरान शिवालापुरवा निवासी सरजू का बेटा छेदीलाल (35) राघौपुर स्थित बाजार में सब्जी खरीद रहा था, इसी बीच बिजली गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा। इधर, बिलग्राम क्षेत्र के अर्तछा गांव निवासी इंद्रपाल पत्नी और अपने दो बच्चों के साथ मैजिक से ससुराल पूर्वा गांव जा रहे थे। आंधी देख बिलग्राम-कन्नौज मार्ग स्थित मकान के सामने गाड़ी खड़ी की और दीवार के सहारे खड़े हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच दीवार पलट गई और वह सभी मलबे में दब गए। लोगों ने मलबा हटाया तब तक उसके बेटे प्रियांशु (12) की मौत हो गई, जबकि इंद्रपाल और उसकी पत्नी व चार वर्षीय बच्ची घायल हो गई, बाद में इंद्रपाल की पत्नी रमाकांती (32) की भी मौत हो गई। इसकी पुष्टि ग्राम प्रधान अजयपाल ने की। वहीं कस्बा चौराहे पर खड़ा नीम का पेड़ बिल्हौर-कटरा हाईवे पर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कोबरा टीम के सिपाही बृजेंद्र समेत चार लोगों घायल हो गए। इस घटना से हाइवे पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। उधर, धनसिंह पुरवा निवासी सुदामा सिंह के घर पर पीपल का पेड़ गिर पड़ा, जिससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया और परिवार के सदस्य बाल बाल बचे। बिलग्राम क्षेत्र के इसरापुर गांव में जामुन का पेड़ मुर्गा फार्म पर गिरा, जिससे 600 चूजे मर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संडीला में तेज आंधी आने से पेड़ों की डाले टूट गईं। एक तरफ रोडों के किनारे झुकी झोपड़ियां व टीन से बने छोटे-छोटे चाय के होटल तेज हवाओं के कारण उड़ जाने से लोगों का काफी नुकसान हुआ है। उधर, माधौगंज के गांव मुडे़रा निवासी शिवकुमार पासी का पुत्र अंकित (10) और महेश का पुत्र वीरू (14) गांव के बाहर जानवर चरा रहे थे, इसी दौरान आई आंधी में वह एक खाली पड़े मकान में जाकर बैठ गए। इसी बीच मकान की दीवार गिर पड़ी और मलबे में दोनों दब गए। आसपास के लोगों ने जब तक उन्हें बाहर निकाला तव तक अंकित की मौत हो गई। घायल वीरू को सीएचसी में भर्ती कराया।
उधर, मल्लावां क्षेत्र के ग्राम दारापुर निवासी तुलसीपाल के घर का गेट गिर पड़ा, जिसकी चपेट में आकर तेजू के 10 वर्षीय पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गांव निवासीराम सागर का पुत्र मोहन (10), बेंचेलाल (50), श्रीराम (45) घायल हो गए। इधर, ग्रामगोवर्धनपुर निवासी जगदीप (45) अपनी पुत्री की ससुराल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रौसा जा रहे थे। आंधी के दौरान वह पेड़ के नीचे खड़ा हो गए, जहां पेड़ गिरने से वह घायल हो गए। उनको लखनऊ रेफर कर दिया गया, जबकि शिवालापुर मजरा बेरिया नजीरपुर निवासी कामनी (40) दीवार गिरने से उसके मलबे में दबकर मौत हो गई।

इंसेट---
आंधी से ढाई घंटे गुल रही बिजली आपूर्ति
हरदोई। भीषण गर्मी में गुरुवार का दिन रोस्टिंग से भले ही राहत भरा रहा हो, पर लोकल फाल्ट पर भी लगाम नहीं लगी, जबकि शाम को आई तेज धूल भरी आंधी से भी करीब ढाई घंटे तक पूर जिले की बिजली आपूर्ति गुल रही। बुधवार की शाम जल्द आपूर्ति दे दी गई, पर रात में करीब एक घंटे की कटौती कर दी गई, जबकि गुरुवार को तो सुबह से ही शहर में आपूर्ति आती-जाती रही। मुन्नेमियां चौराहे पर ट्रांसफार्मर फुंकने तथा आजाद नगर में बिजली गुल रहने से लोग परेशान हुए। शाम पांच बजे अचानक आई आंधी के बाद करीब ढाई घंटे तक बिजली गुल रही। आंधी से मन्नापुरवा उपकेंद्र से लाइट बंद कर दी गई और हवा थमने के बाद शाम को साढ़े सात बजे आपूर्ति सुचारु हुई। सिटी उपकेंद्र समेत चरौली, कोयलबाग कालोनी और आशा नगर उपकेंद्र की आपूर्ति 15 मिनट बाद आई। एसडीओ सत्येंद्र पांडेय ने बताया कि आंधी से कोई नुकसान नहीं हुआ और आपूर्ति शहर को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed