फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक की गोली मार कर हत्या

युवक की गोली मार कर हत्या

Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Tue, 13 May 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। पाली क्षेत्र में शादी समारोह में मामूली विवाद में युवक को गोली मार दी। इससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना से समारोह में हड़कंप मच गया। पुलिस ने हर्ष फायरिंग का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

पाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी नन्हे की पुत्री की शनिवार को जनपद फर्रुखाबाद के कयामपुर से बारात आनी थी। बारात में शामिल होने को शाहाबाद क्षेत्र के ग्राम नगला गनेश करीम नगर निवासी राम कुमार (40) पुत्र मेवाराम भी पहुंचा था। द्वारचार के पहले बार बार घर में आ जा रहा था। जिसको ग्राम गाजियापुर निवासी रामकुमार पुत्र श्रीराम ने मना किया। इसके बाद भी वह नहीं माना। इस पर उसने तमंचे से उस पर फायर कर दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी मौके से फरार हो गया। समारोह में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी परिजनों को होते ही घर में कोहराम मच गया। मृतक के पिता मेवाराम ने बताया कि रामकुमार के पांच बच्चे हैं। इस बाबत थाना प्रभारी पाली आरके सिंह ने बताया कि शादी समारोह में युवक तमंचे फायर कर रहा था। उसी से युवक को गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
युवक ने फांसी लगाकर दी जान
बेनीगंज/ कोथावां। बेनीगंज क्षेत्र के भैनगांव निवासी जय देवी ने बताया कि उसका पुत्र ज्ञानू (24) कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। रविवार की दोपहर कुछ ग्रामीणों ने गांव के दक्षिण स्थित तालाब किनारे आम के बाग में ज्ञानू का शव फांसी पर लटकते देखा। इसी बीच सूचना मिलने पर ज्ञानू का भाई रामू मौके पर पहुंचा और शव की शिनाख्त की। उसके बाद ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा। प्रधान गजराज, पूर्व प्रधान रामनाथ द्विवेदी, राममूर्ति सिंह, सुरेश पाल सिंह, शिव स्वरूप सिंह आदि की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
इंसेट---
महिला ने जहर खाया, अस्पताल में मौत
हरदोई। शाहाबाद क्षेत्र में जहर खाने से एक महिला की मौत हो गई। ग्राम लालपुर निवासी कांती देवी (28) पत्नी छविराम ने शनिवार की देर रात जहर खा लिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मच गया। अलखराम ने बताया कि बहन का पति से तलाक हो गया था। वह भी उसके साथ रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने जहर खा लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।

इंसेट---
घायल वृद्ध की उपचार के दौरान मौत
हरदोई। माधौगंज क्षेत्र में होली पर हुए विवाद में घायल हुए वृद्ध की उपचार के दौरान मौत हो गई। ग्राम हरचंदा पुरवा निवासी जगदीश (60) पुत्र लक्ष्मण प्रसाद का होली पर गांव के शिवदेव के साथ विवाद हो गया, जिससे उसको लाठी डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। जिस पर जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उनका पहले स्वास्थ्य केंद्र पर और बाद में घर पर ही इलाज चल रहा था। जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed