{"_id":"37-179083","slug":"Hardoi-179083-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हादसे में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेटिक मजिस्ट्रेट की हादसे में मौत
Hardoi
Updated Tue, 22 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। चुनाव ड्यूटी में हरियावां ब्लाक बाइक से जा रहे एक निर्वाचन कर्मी की सड़क हादसे में मौत हो गई। निर्वाचन कर्मी को किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। इस दौरान कर्मी की मौत की सूचना पर जिलाधिकारी, एसएसपी समेत उनके विभाग के अधिकारी, कर्मचारी जिला अस्पताल पहुंचे। डीएम ने कहा कि चुनाव आयोग के तय मानकों के अनुसार जो भी अहेतुक सहायता होगी, कर्मी के परिजनों को मुहैया कराई जाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार, हरदोई के कृषि रक्षा इकाई गोदाम में एडीओ पीटी के पद पर तैनात शहर कोतवाली क्षेत्र के आजादनगर मोहल्ले के निवासी रामऔतार (54) को निर्वाचन कार्यों को संपन्न कराने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी जिला प्रशासन ने सौंपी थी। रामऔतार की ड्यूटी हरियावां ब्लाक में लगाई गई थी। रामऔतार सोमवार देर रात आठ बजे अपनी बाइक से ड्यूटी करने हरियावां ब्लाक जा रहे थे। बताया जाता है कि इस दौरान बरगावा गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जबरदस्त टक्कर मार दी, जिससे वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
इस दौरान मौके पर मौजूद लोग उनको जिला अस्पताल लेकर आए, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। निर्वाचन कार्य में लगे स्टेटिक मजिस्ट्रेट के सड़क हादसे में मौत की सूचना पर जिलाधिकारी डा. हृषिकेश यशोध भास्कर, एसएसपी गोविंद अग्रवाल, सीओ सिटी समेत उनके विभाग के कर्मचारी और अधिकारी जिला अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। इस दौरान जिलाधिकारी डा. भास्कर ने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के तय मानकों के अनुसार मृतक के परिजनों को सहायता मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि इसके अलावा प्रशासन उनके परिवार की मदद करने को तत्पर है।