{"_id":"37-167443","slug":"Hardoi-167443-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता को जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता को जलाने का प्रयास
Hardoi
Updated Wed, 22 Jan 2014 05:47 AM IST
विज्ञापन
मल्लावां। दहेज की मांग पूरी न करने पर एक विवाहिता को जलाने का प्रयास किया गया। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू दी।
नशरतनगर निवासी सुबराती के पुत्र सादिक ने बताया कि 6 माह पहले उसने अपनी पुत्री रुकइया की शादी राघौपुर चौकी क्षेत्र के गांव मटियामऊ निवासी जमालुद्दीन के पुत्र मुक द्दर के साथ किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पति मुकद्दर, ससुर जमालुद्दीन, सास, देवर सद्दाम व ननद मुन्नी दहेज में 50 रुपये नगद, सोने की चेन, फ्रिज की मांग करने लगे। जब मांग पूरी न हुई तो उन्होंने रूकइया को मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि 19 जनवरी को ससुरालियों ने रुकइया पर मिट्टी का तेल छिड़क आग लगाने का प्रयास किया, पर जैैसे तैसे वह बच गई और परिजनों को आपबीती सुनाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न, जान से मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की।