{"_id":"37-156172","slug":"Hardoi-156172-37","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुजी नकल करते धरे गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुजी नकल करते धरे गए
Hardoi
Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय स्कूलों के छात्रों को शिक्षा प्रदान करने जाने वाले गुरुजी खुद ही परीक्षा में नकल करते धर लिए गए। केंद्र व्यवस्थापक ने उनकी कापी सीज कर एनसीआरटी को भेज दी।
जीआईसी में मंगलवार से बीटीसी बैच 11 द्वितीय समेस्टर की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा में डायट में चल रहे प्रशिक्षण और सुभाष चंद्र बोस पीजी कालेज कहली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थी परीक्षा दे रहे हैं। मंगलवार को प्रथम प्रश्न पत्र में 83 विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान सुभाष चंद्र बोसपीजी कालेज कहली के एक प्रशिक्षणार्थी कापी करते हुए मिले। कक्ष निरीक्षक ने उनका समझाया, पर वह नही मानें। इस पर केंद्र व्यवस्थापक को सूचना दी गई। केंद्र व्यवस्थापक सियाराम निर्मल, परीक्षा प्रभारी भैयालाल पाल मौके पर पहुंचे और प्रशिक्षणार्थी की कापी को नकल करने के आरोप में सीज कर दिया। इस कार्रवाई से केंद्र पर हड़कंप मच गया। परीक्षा केंद्र पर 25 तक बीटीसी प्रशिक्षणार्थियों की और 28 से 31 तक शिक्षामित्रों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।