फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   भारोत्तोलन में भी जिले जलवा

भारोत्तोलन में भी जिले जलवा

Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
Hardoi
Hardoi Updated Wed, 23 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
हरदोई। लखनऊ में अभी हाल में ही आयोजित मंडलीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में जिले के गंगा देवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं ने बाजी मार जिले का भी नाम रोशन किया है। मंगलवार को विजेता खिलाड़ियों का प्रधानाचार्य द्वारा भी मेडल पहनाकर सम्मान किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य पीके बाजपेई ने बताया कि प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 29 से 31 अक्तूबर तक झांसी में होने वाली राज्यस्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में भाग लेंगे। चयनित जूनियर में सुरजन सिंह 56 किलो, धर्मवीर सिंह 69 किलो और प्रभाकर राव 50 किलो गांधी इंटर कालेज बेनीगंज, आशीष वर्मा 62 किलोग्राम, रिषी क पूर 56 किलोग्राम भार वर्ग गंगा देवी इंटर कालेज के खिलाड़ी हैं। सीनियर बालिका में अर्पिता कश्यप 48 किलो महर्षि दयानंद इंटर कालेज, लालपालपुर, अवंतिका शर्मा 48 किलो भार वर्ग में गंगा देवी इंटर कालेज, काजल मिश्रा 44 किलो में आर्यकन्या इंटर कालेज का चयन किया गया। सम्मान के दौरान वीरबहादुर सिंह, रामेंद्र सिंह, आलोक सिंह, कमलेश कुमार, महेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed